ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रो में बर्फबारी का आगाज होने तथा निचले भूभाग में विगत तीन दिनों से सर्द हवाओं के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में है तथा तापमान मेें भारी गिरावट महसूस होने लगी है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। आने वाले कुछ घन्टों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो केदारनाथ, मदमहेश्वर व तुंगनाथ धामो मे बर्फबारी का आगाज हो सकता है । बता दे कि विगत तीन दिन पूर्व केदार घाटी मे मौसम ने अचानक करवट बदली दी थी तथा सोमवार दोपहर बाद हिमालयी क्षेत्रो मे बर्फबारी का आगाज होने व निचले भूभाग मे सर्द हवाओ के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट मे आने से तापमान में भारी गिरावट महसूस होने लगी है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। आने वाले कुछ घन्टो मे यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो वासुकीताल, केदारनाथ, मनणामाई तीर्थ, पाण्डव सेरा, नन्दीकुण्ड, मदमहेश्वर, टिगरी, विसुणीताल, चन्द्रशिला, तुंगनाथ, चोपता, देवरियाताल, कार्तिक स्वामी सहित 7 हजार फीट के ऊंचाई वाला भूभाग एक बार फिर बर्फबारी से लदक हो सकता है। तुंगनाथ घाटी व कार्तिक स्वामी तीर्थ में यदि मौसम के अनुकूल बर्फबारी होती है तो स्थानीय पर्यटन व्यवसाय में खासा इजाफा हो सकता है तथा प्राकृतिक जल स्रोतो के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। निवर्तमान प्रधान राऊलैक कमलेन्द्र नेगी ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के निचले इलाको मेें सर्द हवाओ के चलने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा ग्रामीण घरों में कैद रहने के लिए विवश हो गये है। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत ने बताया की सम्पूर्ण क्षेत्र के शीतलहर की चपेट में आने से तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने लगी है तथा अत्यधिक ठंड महसूस होने से व्यापारियों का व्यवसाय खासा प्रभावित होने लगा है। मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भट्ट ने बताया कि विगत तीन दिनों से मौसम के बार-बार करवट लेने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है।








