संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
कैसे खरीद पायेंगे बोतलबंद हवा…?
कई सालों से मिल रही गंदे पानी से मुक्ति,
तब वैज्ञानिकों ने खोज ली बोतलबंद युक्ति।
अब बढ़ता हुआ प्रदूषण कैसे राहत देगा,
बोतलबंद हवा मार्केट में अब उतार देगा।
हो रहा है खूब जबर्दस्त औद्योगिकीकरण,
ये आम आदमी का सबमें हो रहा है मरण।
कई सालों से मिल रही गंदे पानी से मुक्ति,
तब वैज्ञानिकों ने खोज ली बोतलबंद युक्ति।
पानी की बोतल भी नहीं रही अब सस्ती,
पानी बेचनेवालों की हो गई बड़ी हस्ती।
नदियों में भी अब तो बह रहा है कीचड़,
ना कर रहे साफ डकार रहें माल लीचड़।
कई सालों से मिल रही गंदे पानी से मुक्ति,
तब वैज्ञानिकों ने खोज ली बोतलबंद युक्ति।
महंगा है पानी पाँच, दस, बीस, तीस लेरी,
कलयुग में खाली हो रही जेब तेरी-मेरी।
हम कैसे तब खरीद पायेंगे बोतलबंद हवा,
कहाँ बच रहे ये पैसे जो खरीद सकें दवा।









