ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में निकाय चुनाव हुए शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न।
अल्मोड़ाः जनपद अल्मोड़ा के सभी निकायों का मतदान शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न हो गया है। आज दिनांक 23-01-25 को जिले में निकाय चुनाव पूर्ण हो गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद का मतदान 63.78 प्रतिशत रहा। इसमें नगर निगम अल्मोड़ा का मतदान 61.99 प्रतिशत, चिलियानौला नगर पालिका का मतदान 65.64 प्रतिशत, द्वाराहाट नगर पंचायत का मतदान 68.59 प्रतिशत, भिकियासैंण का मतदान 61.43 प्रतिशत तथा चौखुटिया का मतदान 61.26 प्रतिशत रहा।
मतदान के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने अल्मोड़ा नगर निगम के तमाम बूथों का निरीक्षण किया और चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।








