ऊखीमठः कालीमठ घाटी की ग्राम पंचायत जाल मल्ला मेें  जाखराजा के नव निर्मित मन्दिर में एक दिवसीय सकलीकरण यज्ञ सम्पन्न हुआ।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                                    ऊखीमठः कालीमठ घाटी की ग्राम पंचायत जाल मल्ला मेें  जाखराजा के नव निर्मित मन्दिर में एक दिवसीय सकलीकरण यज्ञ सम्पन्न हुआ। सकलीकरण यज्ञ के आयोजन से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवो के सैकड़ों  श्रद्धालुओ ने सकलीकरण यज्ञ में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। जाखराजा मन्दिर का निर्माण जाल मल्ला के ग्रामीणों तथा विभिन्न क्षेत्रो के भक्तों के सहयोग से लगभग 36 लाख रुपये की लागत से किया गया। गुरूवार को विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत तैतीस कोटि देवी – देवताओं  सहित भगवती चामुण्डा व जाखराजा का आवाहन किया। ठीक 11 बजे से आचार्य जटाधर भट्ट के नेतृत्व मे सकलीकरण यज्ञ का शुभारंभ किया गया तथा पण्डित अमित भट्ट, त्रिलोचन भट्ट, गौरव देवशाली तथा ओम प्रकाश भट्ट ने हवन कुण्ड में अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो की आहूंतिया डालकर विश्व कल्याण व क्षेत्र के समृद्धि की कामना की। सकलीकरण यज्ञ के पूर्णाहुति के पावन अवसर पर अनेक देवी – देवता अवतरित हुए तथा भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जाखराजा के नव निर्मित मन्दिर को अनेक प्रजाति के पुष्पों से सजाया गया था। सकलीकरण यज्ञ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि कालीमठ घाटी के पग – पग पर अनेक देवी – देवताओं का वास होने के कारण कालीमठ घाटी की विशिष्ट पहचान है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी ने कहा कि कालीमठ घाटी मेें जाखराजा अराध्य के रूप मे पूजे जाते है।

डा0 जैक्सवीन स्कूल चैयरमैन लखपत राणा व कालिदास जन्म भू स्मारक समिति महामंत्री सुरेशानन्द गौड़ ने भी अपने विचार रखे। प्रधान त्रिलोक रावत ने बताया कि जाखराजा मन्दिर के निर्माण मे बेलूला के पूर्व प्रधान नरोत्तम राणा, जीप टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी, जाल मल्ला निवासी कलम सिंह रावत सहित जाल मल्ला के ग्रामीणों व कालीमठ घाटी के जनमानस का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा मन्दिर निर्माण में लगभग 36 लाख रुपए व्यय हुआ। इस मौके पर पूर्व जिपस मनवर चौहान, क्षेपस बलवीर रावत, सोमेश्वरी भट्ट, प्रधान मुलायम सिंह तिन्दोरी, मोहन सिंह राणा, प्रदीप राणा , बीरेन्द्र रावत, रामचन्द्र राणा, वन पंचायत सरपंच दिनेश सिंह रावत, शिव सिंह रावत, सुरेन्द्र तिन्दोरी, सुरेन्द्र सिंह रावत, विजय पंवार, हर्षवर्धन पंवार, वीरबल रावत, देवेन्द्र सिंह रावत, अंजलि अभिलाषा, गौर सिंह पंवार, प्रेमा देवी, सन्दीप रावत, विजय सिंह राणा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए