रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एक्शन मोड में ट्रंप

Spread the love

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने वादे अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एक्शन मोड में आ गए हैं। इसके लिए ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी तत्काल वार्ता करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रूस को इस “भयानक युद्ध” को खत्म करने के लिए यूक्रेन के साथ समझौता करना चाहिए।

पुतिन से जल्द मिलूंगा: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने आज प्रेस वार्ता के दौरान इस बात पर जोर दिया कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तुरंत मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रूस को एक सौदा करना चाहिए। शायद वे एक सौदा करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि मैंने जो सुना है, उसके अनुसार पुतिन मुझे मिलकर खुश होंगे। हम जल्द से जल्द मिलेंगे।

सैनिकों का मारा जाना चिंता की बात

ट्रंप ने कहा कि हर दिन हम उन सैनिकों से नहीं मिलते जो युद्ध के मैदान में मारे जा रहे हैं। ट्रंप ने इस युद्ध को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे घातक संघर्षों में से एक बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध के मैदान में लाखों लोगों की जान चली गई है और लाखों सैनिक मारे जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

जल्द समझौता होने के उम्मीद

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) को वर्चुअली संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा,

 

युवा लोगों को मारा जा रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं वास्तव में जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहूंगा और उस युद्ध को समाप्त करवाना चाहूंगा। यह अर्थव्यवस्था या किसी और चीज के दृष्टिकोण से नहीं है, यह उन लाखों लोगों के दृष्टिकोण से है जो बर्बाद हो रहे हैं। युवा लोगों को युद्ध के मैदान में गोली मारी जा रही है। मैंने जो कुछ हुआ है उसकी तस्वीरें देखी हैं और यह एक नरसंहार है।

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि उन्होंने बहुत सारे सैनिकों को खो दिया है और रूस ने भी, इसलिए युद्ध समाप्त करना जरूरी है।
  • Related Posts

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता मुजफ्फरपुरः  सुनील कुमार                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता मुजफ्फरपुरः  सुनील कुमार                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views
    • By User
    • November 8, 2026
    • 5 views

    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली। 

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली। 

    मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरियाणवी कवि-सम्मेलन आयोजित।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरियाणवी कवि-सम्मेलन आयोजित।