मतलब-ए- मुहब्बत

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

 बारां (राजस्थान)

 

मतलब-ए- मुहब्बत

—————————————————————–

तालीम है आलिम की, पैगाम है खुदा का।

नसीहत है वालिद की, यह खत है एक मॉं का।।

बदनाम करो मत तुम, अपने वतन की मिट्टी ।

सुन लो जरा यारों, मुहब्बत की यह चिट्टी।।

मतलब- ए- मुहब्बत, तालीम-ए- मुहब्बत ।

पैगाम-ए-मुहब्बत, मजहब-ए- मुहब्बत।।

तालीम है आलिम की———————-।।

 

जरूरत है जैसे सबको, रिज्क और जमीं की।

तन के लिए कपड़ा, खाने के लिए अन्न की।।

मुफ़लिस हो या हाकिम, अफसर हो या नौकर।

जरूरत है यारों सबको, अपने घर खुशी की।।

खुशी मिलेगी कैसे, रुसवां हो दिल आपस में।

जन्नत नहीं बनती है, मुहब्बत बिना वतन में ।।

मतलब-ए- मुहब्बत—————————–।।

 

तहजीब तदम्मुन जब,बसती है मुहब्बत में

हर रूह को तरजीह , दी जाती है मुहब्बत में।।

इज्जत हर मजहब की,मुस्तहिबी हर खुदा की।

महफ़िल में शराफत, जब होती है मुहब्बत में ।।

जिस दिल में है ऐसी ही, मुहब्बत की इबारत।

मुफीद है वह मुहब्बत, ईमान- ए- मुहब्बत।।

मतलब-ए- मुहब्बत—————————।।

 

बहता लहू यह देखो,जो बह रहा है जमीं पे।

नापाक की हरकत से, कश्मीर की वादी में ।।

हालात ऐसे ही है, भारत के कुछ हिस्सों में ।

नहीं बंटने दो वतन को ,धर्मों और जाति में ।।

मत बांटो यूँ इंसान को , बहते हुए वहाँ लहू को

हिंदू और मुस्लिम में , भगवान को , चमन को ।।

मतलब-ए- मुहब्बत——————————-।।

 

 

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़