ऊखीमठः नगर पंचायत नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण का जीवन हमेशा संघर्षो भरा रहा है तथा जीवन के लम्बे संघर्षो,  राजनीति अनुभव व मृदुल व्यवहार के कारण उन्हे नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सुशोभित होने का सुनहरा अवसर मिला है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                      ऊखीमठः नगर पंचायत नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण का जीवन हमेशा संघर्षो भरा रहा है तथा जीवन के लम्बे संघर्षो,  राजनीति अनुभव व मृदुल व्यवहार के कारण उन्हे नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सुशोभित होने का सुनहरा अवसर मिला है। कांग्रेस पार्टी के लिए जीवन भर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाली कुब्जा धर्म्वाण के लिए कांग्रेस प्रदेश संगठन ने उनकी अनदेखी की है मगर नगर पंचायत के चारों वार्डो से उन्हेें क्षमता से अधिक मत मिलने से स्पष्ट हो गया है कि उन्होंने आजीवन समाज के लिए सजह प्रहरी की तरह जनमानस की सेवा की है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए चुन्नी मंगोली की एकता व हर कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत की बदौलत उन्हे जीत हासिल हुई है । नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के मृदुल व्यवहार की चर्चा नामांकन के बाद शुरू हो गयी थी जो आज भी बरकरार है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष 56 वर्षीय कुब्जा धर्म्वाण की शिक्षा एम ए अर्थशास्त्र तक है। 13 फरवरी 2004 में उन्हें उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गयी थी। 30 मई 2005 में उन्हेें कांग्रेस ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी थी उनकी कार्यकुशलता व संगठन के प्रति त्याग व समर्पण की भावना को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश संगठन द्वारा 1 अगस्त 2010 मे उन्हे पुन: ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी तथा नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के तीन बार कांग्रेस संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर आसीन रहते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली है। उन्होने कांग्रेस संगठन मे प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप मे भी संगठन के लिए कार्य किया है। राज्य गठन के बाद वर्ष 2003 मेें सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे उन्हे जिले पंचायत के ऊखीमठ वार्ड से 268 मतो से हार का सामना करना तथा वर्ष 2014 मेें एक बार जिला पंचायत के कालीमठ वार्ड पर एक बार फिर उन्हे मात्र 51 मतो से हार का सामना करना पड़ा। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने इस बार कांग्रेस संगठन से अधिकृत होने से अपने प्रबल दावेदारी की थी मगर कांग्रेस प्रदेश संगठन के कुछ शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी करने के कारण उन्होने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया तथा आज उन्हे मंजिल हासिल हुई है। प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा उनकी अनदेखी की हो मगर ओकारेश्वर वार्ड में उन्हे 365 मत मिलने से स्पस्ट हो गया है कि ओकारेश्वर वार्ड के जनमानस ने उनके प्रति सहानुभूति दिखाकर उनके पक्ष मे मतदान किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय मिलने के बाद उन्हे बधाई देने वालो का तांता लगने से स्पष्ट हो गया है कि मृदुल व्यवहार के प्रति आम जनता के दिलो मेें उनके लिए जगह है जिसकी बदौलत उन्हें  लम्बे संघर्षो के बाद नगर पंचायत की कुर्सी पर आसीन होने का सौभाग्य मिला।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़