ऊखीमठः नगर पंचायत ऊखीमठ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ने जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी कल्पेश्वरी देवी को 91 मतो से हराया है जबकि भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बबीता भट्ट तीसरे व कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी रीता पुष्वाण चौथे स्थान पर रही है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

               

               ऊखीमठः नगर पंचायत ऊखीमठ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ने जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी कल्पेश्वरी देवी को 91 मतो से हराया है जबकि भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बबीता भट्ट तीसरे व कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी रीता पुष्वाण चौथे स्थान पर रही है। गांधीनगर सभासद पद पर पूजा देवी, उदयपुर वार्ड पर सरला देवी व ओकारेश्वर वार्ड पर प्रदीप धर्म्वाण ने जीत हासिल की है जबकि भटेश्वर वार्ड पर बलवीर सिंह पंवार पहले ही निर्विरोध चुने गये थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मन्दिर में पूजा – अर्चना कर मनौती मांगी तथा उनके सैकड़ो समर्थको ने मुख्य बाजार से लेकर ओकारेश्वर, डगवाडी, ब्राह्मणखोली, मंगोली व मंगोलचारी तक भ्रमण कर जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आमजनता के प्यार, प्रेम व सौहार्द की बदौलत मुझे अध्यक्ष पद पर आसीन होने का सौभाग्य मिला है तथा ऊखीमठ नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जनता के अनुरूप कार्य योजना तैयार की जायेगी। इस मौके पर पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, रणजीत रावत, पूर्व प्रधान राय सिंह धर्म्वाण, प्रमोद नेगी, बलवन्त रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। वही दूसरी ओर नगर पंचायत गुप्तकाशी अध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी विशेश्वरी देवी ने जीत हासिल की है उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी स्मृति लता को 35 मतो से हराया है जबकि कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी बीना देवी तीसरे स्थान पर रही है। गुप्तकाशी नगर पंचायत के नाला वार्ड से मातबर सिंह, विश्वनाथ वार्ड से निशा देवी, गुप्तकाशी वार्ड से गौरव रावत तथा भैसारी वार्ड से पूनम देवी ने जीत हासिल की है। केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदो को बधाई व शुभकामनाये दी। नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी बिशेश्वरी देवी ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कमल रावत, विपिन सेमवाल, भगत कोटवाल, राकेश भण्डारी, राय सिंह राणा सहित नवनिर्वाचित सभासद व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़