“सुन्दरता का ऐसे रखें ख्याल”।

Spread the love

डाॅ.फौजिया नसीम “शाद”।

 

        “सुन्दरता का ऐसे रखें ख्याल”।

सुन्दर दिखना नारी मन की प्रबल अभिलाषा होती है और इस अभिलाषा को पूर्ण करने के लिए वह समस्त साधनों का प्रयोग करती हैं जो उन्हें सुन्दर बनाते हो। लेकिन कभी-कभी इन्हीं प्रयोगों की अधिकता अनेक सौन्दर्य समस्याओं को निमंत्रण देती है, इसलिए अगर आप इन सौन्दर्य समस्याओं को उत्पन्न नहीं होने देना चाहती हैं तो इन महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखें—-

बहुत आवश्यक है कि आप अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का प्रयोग करें।

 ‘बालों पर नित नये एक्सपेरिमेंट्स को कहे न’

 

बालों पर ब्लो ड्राइंग, हेयर स्प्रे, ब्लीच, कलरिंग आदि एक्सपेरिमेंटस करना बालों के स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं जिससे बालों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

‘परामर्श’

बालों पर हर्बल प्रॉडक्ट्स का प्रयोग करें, वही बालों पर नित नये एक्सपेरिमेंट करने से बचें।

‘साफ-सफाई का ध्यान रखना’

स्वस्थ त्वचा व बालों के लिए उनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है इनके प्रति रखी गई असावधानी त्वचा और बालों से संबंधित अनेक समस्याओं को उत्पन्न करती हैं।

‘परामर्श’

त्वचा स्वस्थ रहे इसके लिए आप नियमित रूप से क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइज़िंग करें। बालों में हर्बल शैंपू के प्रयोग के उपरांत कंडीशनिंग करें। वही सप्ताह में दो बार गुनगुने तेल की सर में मसाज करें।

 ‘मेकअप रिमूव न करना’

यह गलती प्रायःमहिलाएं अपनी जरा सी लापरवाही 

के कारण करती हैं जिसके परिणाम स्वरूप त्वचा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं ।

‘परामर्श’

रात को सोने से पूर्व किसी अच्छे क्लींजर से मेकअप रिमूव करना ना भूले।

‘मेकअप का ज्यादा प्रयोग करना’

प्रायः महिलाएं अधिक सुंदर नजर आने के लिए जरूरत से ज्यादा मेकअप कर लेती है जो उनको हास्यास्पद तो बनाता ही है साथ ही त्वचा को भी हानि पहुंचाता है।

 ‘परामर्श’

मेकअप सदैव अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट से ही करें। जब आवश्यक हो तभी मेकअप का प्रयोग करें,लाइट मेकअप आपके सौंदर्य को तो निखारेगा ही, वहीं त्वचा संबंधी किसी समस्या को उत्पन्न भी नहीं होने देगा।

‘शैंपू का अधिक प्रयोग करना’

 

शैंपू का अधिक प्रयोग बालों को शुष्क बनाकर दो मुंहे बालों की समस्या को उत्पन्न करता है वहीं बालों के प्राकृतिक ऑयल को खत्म कर उन्हें ख़ुश्क भी बनाता है ।

‘परामर्श’ 

बालों में सदैव हर्बल शैंपू का प्रयोग करें। शैंपू करने के उपरांत बालों को पानी से अच्छे से धोयें, बालों में शैंपू सही से न निकल पाने से भी बालों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होती हैं ।

‘माइश्चराइजर का अधिक प्रयोग’

त्वचा की सुरक्षा करने में माइश्चराइजर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शुष्क त्वचा के लिए जहां इसका प्रयोग उपयोगी होता है वहीं तैलीय त्वचा पर माइश्चराइजर का अधिक प्रयोग कील मुंहासों की समस्या को उत्पन्न कर देता है।

‘परामर्श’

अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार माइश्चराइजर का प्रयोग करें। आवश्यकता से अधिक किसी भी चीज का प्रयोग हानिकारक ही होता है, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

‘फेस स्क्रब का अधिक प्रयोग’

स्क्रब के अधिक प्रयोग से त्वचा का प्राकृतिक माइश्चराइजर कम होने लगता है जो पिग्मेंटेशन की समस्या को उत्पन्न करता है।

‘परामर्श’

शुष्क त्वचा पर स्कब्र का प्रयोग आवश्यक होने पर ही करें, वहीं तैलीय त्वचा पर स्कब्र का प्रयोग सप्ताह में केवल एक से दो बार ही करें। (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 23) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    Spread the love

    Spread the love सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 23) 

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 23) 

    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।

    जिला स्तरीय युवा उत्सव के काव्य लेखन में नियति साहू ‘कायनात’ रहीं अव्वल।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    जिला स्तरीय युवा उत्सव के काव्य लेखन में नियति साहू ‘कायनात’ रहीं अव्वल।

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    पटाखों का धुआँ, मिलावट का जायका और दीपावली का ‘विकास’।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    पटाखों का धुआँ, मिलावट का जायका और दीपावली का ‘विकास’।