भामाशाह के रूप में सम्मानित हुए शिक्षक गुरुदीन वर्मा
——————————————————————–
नांदिया(पिंडवाड़ा)- सिरोही जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती गांव नांदिया के सरकारी स्कूल में नियुक्त शिक्षक को गत दिनों स्थानीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सीबीईओ पिंडवाड़ा द्वारा भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया।
शिक्षक वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने खुद के खर्चे से स्थानीय विद्यालय के प्राथमिक परिसर में पिछले वर्ष 2024 में स्मार्ट टीवी भेंट करने और बरामदे एवं हॉल के रंग रोगन करवाने पर उनको भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में उनके उपस्थित नहीं हो पाने के कारण 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के समारोह में उनको विद्यालय परिवार द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।
वर्मा ने कहा कि उनके द्वारा पिछले सात साल में स्थानीय विद्यालय के प्राथमिक परिसर में चार पँखें, तीन कुर्सियां, पचास पोषाहार थाली, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट टीवी भेंट की जा चुकी है।
उनके द्वारा इस सत्र में स्थानीय गाँव के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी एक स्मार्ट टीवी भेंट करने की घोषणा की गई है जो सितंबर- अक्टूबर 2025 पर प्रदान कर दी जायेगी।
ज्ञात हो कि शिक्षक वर्मा एक अच्छे साहित्यकार भी है जो अब तक 3000 से ज्यादा लिख चुके हैं और पिछले तीन वर्षों में 300 से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं। वर्मा मूलतः बारां जिले के मूलनिवासी है।







