एक हफ्ते के अंदर सातवीं बार भूकंप का झटका महसूस किया गया, लोगों में दहशत का माहौल।

Spread the love

एक हफ्ते के अंदर सातवीं बार भूकंप का झटका महसूस किया गया, लोगों में दहशत का माहौल।

           उत्तरकाशीः जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी भूकंप के झटके ने लोगों को डराया। इससे पहले बुधवार को भी भूंकप का हल्‍का झटका महसूस किया गया था।

            उत्तरकाशी में गुरुवार की शाम 7:31 बजेहल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। एक सप्ताह के अंदर भूकंप का यह सातवां झटका है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई।

29, 24 और 25 जनवरी को भूकंप के झटके किए गए थे महसूस

इससे पहले बुधवार को भी भूकंप के झटके ने लोगों को डराया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गयी है, जिसका केंद्र जनपद में ग्राम साल्ड उपरीकोट व निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में था। इससे पूर्व 24 जनवरी को भी यहां भूकंप के एक के बाद एक तीन झटके और 25 जनवरी को दो झटके महसूस किए गए थे।

 

बार-बार आ रहे हल्‍के भूकंप

             बुधवार को अपराह्न करीब 3 बजकर 28 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र ग्राम साल्ड उपरीकोट और निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में जमीन से 5 किमी नीचे था। जबकि इससे पूर्व यहां 24 जनवरी की सुबह 7:41 बजे पर 2.5 और 8:19 बजे पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसी दिन 10:58 पर भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। हालांकि यह रिक्टर पैमाने पर दर्ज नहीं हो सका था।

इसके अगले दिन 25 जनवरी को भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पहला झटका सुबह 5:47 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.04 मापी गयी। वहीं, दूसरा झटका शाम 5:28 बजे महसूस किया गया, जो कि बहुत हल्का होने से रिक्टर पैमाने पर रिकॉर्ड नहीं हो सका था।

किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं

लगातार आ रहे भूकंप के झटकाें से लोगों में दहशत का माहौल है। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप से जनपद में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़