उत्तराखंड के अचोम तपस ने वुशु में राज्‍य को पहला स्वर्ण पदक द‍िलाया

Spread the love
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में गुरुवार को दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूट गए। महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा के फाइनल में तमिलनाडु की नर्मदा राजू ने 254.4 अंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

वह विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र 0.1 अंक से चूकी। वहीं दिल्ली के कुशाग्र रावत ने 1500 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15:37:39 मिनट की टाइमिंग के साथ नया रिकॉर्ड बनाया।

पहली बार म‍िली स्वर्णिम सफलता

आपको बता दें क‍ि उत्तराखंड को भी खेलों में पहली बार स्वर्णिम सफलता मिली है। उत्तराखंड के अचोम तपस ने वुशु में उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। सात स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक पहले स्थान पर बना हुआ है।

कर्नाटक ने जीते दो स्वर्ण पदक

वुशु का एक-एक स्वर्ण पदक जीते

केरल ने तैराकी और भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीते। सर्विसेज ने भारोत्तोलन व वुशु में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। तैराकी में तमिलनाडु और उड़ीसा ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं, मणिपुर व सर्विसेज ने वुशु का एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का सिलसिला जारी

उत्तराखंड ने वुशु में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। भारोत्तोलन में छत्तीसगढ़ के विजय कुमार ने क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 248 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की।

 

पीएम ने राष्‍ट्रीय खेलों का किया था शुभारंभ।

रग्बी खिलाड़ी चोटिल, दून में हुआ उपचार

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के तहत बिहार की रग्बी टीम के 20 वर्षीय खिलाड़ी विद्यानंद चोटिल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय लाया गया। विद्या के माथे पर चोट थी। जिस पर इमरजेंसी में ड्रेसिंग व अन्य जरूरी उपचार दिया गया। उनका सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड भी कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट सामान्य है। 

ख‍िलाड़ी को थी ये श‍िकायत

इस दौरान अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण चोटिल खिलाड़ी को दिक्कत भी उठानी पड़ी। दरअसल, खिलाड़ी ने पेट में दर्द की शिकायत बताई थी। जिस पर उसे वार्ड ब्वॉय के साथ अल्ट्रासाउंड को भेजा गया। जिसने यह कह दिया कि ओपीडी में अल्ट्रासाउंड अब नहीं होगा। वहां नंबर लगाना पड़ता है। 

तुरंत व फ्री में क‍िया गया ट्रीटमेंट

आइपीडी में अल्ट्रासाउंड भर्ती मरीज का ही होता है। जिस पर खिलाड़ी के साथ आए एक अन्य युवक ने उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस बिष्ट से शिकायत की। डॉ. बिष्ट ने बताया कि स्टाफ से कहा गया है कि राष्ट्रीय खेल से जुड़े मामलों में संवेदनशील रहें। खिलाड़ी की सभी जांच निश्शुल्क की गई व चिकित्सकों ने उसे तुरंत उपचार दिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़