ऊखीमठः केदार घाटी का हिमालयी भूभाग फरवरी माह के प्रथम सप्ताह मे धीरे – धीरे बर्फ विहीन होने तथा बसन्त आगमन से पूर्व प्रकृति में रूखापन महसूस होने से तथा फ्यूंली – बुरांस के फूलों के समय से पहले खिलने से पर्यावरणविद खासे चिन्तित है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

               ऊखीमठः केदार घाटी का हिमालयी भूभाग फरवरी माह के प्रथम सप्ताह मे धीरे – धीरे बर्फ विहीन होने तथा बसन्त आगमन से पूर्व प्रकृति में रूखापन महसूस होने से तथा फ्यूंली – बुरांस के फूलों के समय से पहले खिलने से पर्यावरणविद खासे चिन्तित है। निचले क्षेत्रो में मौसम के अनुकूल बारिश न होने से काश्तकारो की फसल चौपट होने से काश्तकारो को भविष्य की चिन्ता सताने लगी है। तुंगनाथ घाटी, देवरियाताल व कार्तिक स्वामी में मौसम के अनुकूल बर्फबारी न होने से क्षेत्र का पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गयी है। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में ही तपन महसूस होने से अप्रैल – मई व जून मे विभिन्न क्षेत्रो मे भारी पेयजल संकट गहराने की सम्भावनाओ से इनकार नहीं किया जा सकता है। दो दशक पूर्व दिसम्बर से मार्च महीने तक बर्फबारी से आच्छादित रहने वाले खेत – खलिहानों की फसल चौपट होना भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। प्रकृति के साथ निरन्तर मानवीय हस्तक्षेप होने के कारण प्रति जलवायु परिवर्तन होना भविष्य के लिए शुभ संकेत नही है । आने वाले समय मे यदि प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप व प्रकृति के दोहन पर अंकुश लगाने के लिए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की जिम्मा सम्भाले स्वयं सेवी संगठन जागरूक नहीं हुए तो भविष्य मे परिणाम गम्भीर हो सकते है। बता दे कि फरवरी शुभारंभ मेें ही हिमालय धीरे – धीरे बर्फ विहीन होने लगा है। तापमान मेें वृद्धि होने के कारण प्रकृति मे रूखापन महसूस होने लगा है। मौसम के अनुकूल बारिश न होने के काश्तकार की फसले चौपट होने से काश्तकारों को भविष्य की चिन्ता सताने लगी है।

चैत्र मास के शुभारंभ अवसर पर खिलने वाले फ्यूंली बुरांस के फूलो के इन दिनों पूर्ण यौवन पर आने के कारण पर्यावरणविद खासे चिन्तित है। मौसम के अनुकूल बारिश न होने से प्राकृतिक जल स्रोतो पर निरन्तर गिरावट देखने को मिल रही है। गैड़ बष्टी के काश्तकार बलवीर राणा ने बताया कि मौसम के अनुकूल बारिश न होने से काश्तकारो की 50 प्रतिशत फसल चौपट होने से काश्तकारो को भविष्य की चिन्ता सताने लगी है। व्यापार संघ अध्यक्ष चोपता भूपेन्द्र मैठाणी ने बताया कि इस वर्ष तुंगनाथ घाटी मौसम के अनुकूल बर्फबारी न होने से पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है। केदार घाटी निवासी सुमन जमलोकी ने बताया कि फरवरी माह में ही धरती तपने लगी है तथा मई- जून मेें भीषण गर्मी पड़ने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है। जल संस्थान के अवर अभियन्ता बीरेन्द्र भण्डारी ने बताया कि इस वर्ष मौसम के अनुकूल बर्फबारी व बारिश न होने से प्राकृतिक जल स्रोतो के जल स्तर पर भारी गिरावट आने लगी है तथा कई स्थानो पर इस वर्ष अप्रैल महीने से पेयजल संकट गहरा सकता है तथा ग्रामीणों को बूंद – बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड सकता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़