ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नगर में छः स्थानों पर जिम खोलेगा निगम।
अल्मोड़ाः युवाओं को सेहत का लाभ देने के लिए नगर निगम प्रशासन छः स्थानों पर नगर में पार्कों मेंओपन जिम खोलने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और जल्द ही ये काम धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।
शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अधिकतर शहरों में ओपन जिम खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में नगर निगम प्रशासन ने भी बड़े स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया है लेकिन इस बीच निकाय चुनावों के चलते यह फाइलों में रुका पड़ा है। जल्द ही यह धरातल पर आएगा।
सहायक आयुक्त भरत त्रिपाठी ने बताया कि इनमें युवाओं को व्यायाम करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। दीनदयाल पार्क, शहीद पार्क, एनटीडी पार्क, पाण्डेखोला व धारानौला आदि क्षेत्रों में ओपन जिम खोले जाएंगे।









