गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
यही कहता है मेरा दिल
—————————————————————-
यही कहता है मेरा दिल, खुश हमेशा तू रहे।
चाहे हमसे दूर रहे, लेकिन सदा हंसता तू रहे।।
यही कहता है मेरा दिल———————-।।
तुमको हम यह ना कहेंगे, तुमने हमको समझा नहीं।
हमको प्यार दिया नहीं तूने, दर्द हमारा समझा नहीं।।
तुमसे नहीं है कोई शिकायत, आबाद हमेशा तू रहे।
यही कहता है मेरा दिल———————-।।
बहुत खुश है हम भी इससे, तुमको अच्छा साथी मिल गया।
कल जो चमन बेरौनक था, आज कितना वह महक गया।।
हम तो गुमनाम सही, रोशन हमेशा वहाँ तू रहे।
यही कहता है मेरा दिल———————-।।
आज मुलाकात है अन्तिम, कल की तुमसे हम क्या कहे।
कल को अगर तू हमको पुकारे, शायद हमें याद नहीं रहे।।
फिर भी यही है दुहा हमारी, सुखी हमेशा तू रहे।
यही कहता है मेरा दिल———————-।।









