ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
मात्र एक एंबुलेंस से काम चला रहा है बेस अस्पताल अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए मात्र एक एंबुलेंस है जबकि बेस अस्पताल अल्मोड़ा जनपद का सबसे बड़ा अस्पताल है।अकस्मात ज़रूरत पड़ने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार एक से ज्यादा गंभीर मरीजों को एकसाथ एंबुलेंस की जरूरत पड़ जाती है और सड़क दुर्घटनाओं के वक्त भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के अतिरिक्त एंबुलेंस की जरूरत पड़ जाती है।
बेस अस्पताल प्रशासन सिर्फ एक एंबुलेंस से काम चला रहा है। जिले में आपातकालीन सेवा 108 एनबुलेंसों की संख्या 31 है और जनपद में विभागीय एंबुलेंस 12 हैं लेकिन मेडिकल कॉलेज के पास केवल एक एंबुलेंस है। संबंधित विभाग को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।









