ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
लावारिस जानवरों से यातायात लगातार हो रहा है बाधित।
बागेश्वर: नगर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे यातायात व पैदल चलने वालों को हो रही परेशानी। नगर से समय समय पर लावारिस जानवरों को गोसदन भेजा जाता है, इसके बावजूद भी इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।इसका असर यातायात पर पड़ रहा है। जगह-जगह पर सड़क में जाम लग जाता है और एक्सीडेंट का खतरा भी लगातार बना रहता है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। नगर के जिला अस्पताल पुल पर लावारिस जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। विकास भवन पुल पर भी अक्सर जानवर खड़े रहते हैं। पूरे नगर के तमाम स्थानों पर जैसे-कांडा मार्ग, पिंडारी मार्ग, तहसील मार्ग, मंडलसेरा बाईपास पर भी अक्सर ये घूमते रहते हैं। ये जानवर कई बार मंडलसेरा के खेतों में घुस कर किसानों की फसलों की भी नष्ट कर देते हैं।कई बार नगर पालिका ऐसे लावारिस जानवरों को गोसदन भेजते रहती है लेकिन फिर से इनकी संख्या बढ़ती रहती है। इधर प्रभारी ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि जानवरों को गोसदन भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।









