ऊखीमठः 31 जुलाई को केदारनाथ आपदा प्रभावित घोड़े खच्चर सचालकों को आपदा के सात माह गुजर जाने के बाद भी मुआवजे की राशि वितरित न होने पर घोड़े खच्चर संचालकों ने अखिल भारतीय किसान सभा तथा मजदूर संघ ट्रेड यूनियन के सयुंक्त वैनर तले तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                      ऊखीमठः 31 जुलाई को केदारनाथ आपदा प्रभावित घोड़े खच्चर सचालकों को आपदा के सात माह गुजर जाने के बाद भी मुआवजे की राशि वितरित न होने पर घोड़े खच्चर संचालकों ने अखिल भारतीय किसान सभा तथा मजदूर संघ ट्रेड यूनियन के सयुंक्त वैनर तले तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया तथा उपजिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन भेजकर आपदा प्रभावितो को उचित मुआवजा देने की मांग की। तहसील प्रशासन द्वारा घोड़े खच्चर संचालकों को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा वितरित होने का आश्वासन मिलने के बाद ही घोड़े खच्चर संचालकों का गुस्सा शान्त हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केदार घाटी के दर्जनो गांवों के सैकड़ों  घोड़े खच्चर संचालक तहसील परिसर में एकत्रित हुए तथा अखिल भारतीय किसान सभा व मजदूर संघ ट्रेड यूनियन के वैनर तले सभा मेें तब्दील हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि आपदा के सात माह बाद भी आपदा की राशी वितरित न होना आपदा प्रभावितों के साथ सरासर अन्याय है। गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि एक तरफ शासन – प्रशासन आपदा प्रभावितो को आपदा राशि वितरित करने की कोरी घोषणा कर रही है दूसरी तरफ आपदा प्रभावित मुआवजा पाने के लिए दर – दर भटकने के लिए विवश बना हुआ है। ट्रेड यूनियन पूर्व अध्यक्ष अवतार नेगी ने कहा कि अगस्त मेें स्वीकृत आपदा राशि का सात माह बाद भी वितरित न होना आपदा प्रभावितो की अनदेखी है जिससे बर्दाश्त नही किया जायेगा। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन आपदा राशि वितरित करने में भेदभाव कर रही है। सीटू जिला महामंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्तर्गत 31 जुलाई के आपदा प्रभावित सभी वर्गो के आपदा प्रभावितो को उचित मुआवजा नही दिया गया तो आन्दोलन को और गति दी जायेगी। इस मौके पर किसान सभा जिलाध्यक्ष अषाड़ सिंह धिरवाण, जिला उपाध्यक्ष दौलत सिंह रावत, जसपाल लाल, दयाल सिंह, सुरेन्द्र पुष्वाण, दिनेश पुरोहित, प्रेम सिंह, जगत सिंह, प्रकाश सिंह, बलवीर सिंह, विनोद सिंह, नरेन्द्र सिंह, दिलवर सिंह सहित विभिन्न गांवो के सैकड़ो आपदा प्रभावित मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़