बदला मौसम…चारों धाम समेत चकराता में भी बर्फबारी

Spread the love

देहरादून। प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदला, दोपहर से चारधाम बदरीनाथ, केदानाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि निचले पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने से एकाएक ठंड बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में दिनभर बादलों की आंखमिचौली से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।

कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को भी दून समेत तीन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों केदारनाथ व बदरीनाथ, औली और हर्षिल की चोटियों पर हिमपात जारी रहने की संभावना है।

चारधामों में गिरी बर्फ

मंगलवार को सुबह से ही पर्वतीय जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में घने बादल छाए रहे। यहां बर्फीली हवाएं चलने से ठंड में एकाएक इजाफा हो गया। दोपहर एक बजे से हल्की वर्षा शुरू हुई और चारधामों में बर्फबारी शुरू हो गई। चारधाम के अलावा त्रियुगीनारायण, चोपता, हेमकुंड साहिब, गौरसों, औली, हर्षिल आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी जारी रही।

यहां है कड़ाके की ठंड

इसके अलावा निचले क्षेत्र विष्पुप्रयाग, तपोवन, गुप्तकाशी, जोशीमठ, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, पांडुकेश्वर, उत्तरकाशी, चंद्रबदनी, यमकेश्वर, बड़कोट आदि क्षेत्रों में तीन से पांच मिमी वर्षा रिकार्ड की गई, जिससे इन क्षेत्रा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 

उधर, देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह जपवदों में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बीते सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा होने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

 

अचानक मौसम बदला, बूंदाबांदी से ठंड बढी

मसूरी। बीते सोमवार को मसूरी का मौसम बहुत खुशगवार रहा लेकिन मंगलवार सुबह शहरवासी नींद से जागे तो हल्की फुल्की फुहारें पड़ रही थी जिससे मौसम में ठंडक बढ गयी। मौसम में आए इस बदलाव से शहरवासी अच्छी बारिश की आस में दिन भर आसमान को ताकते रहे लेकिन अनेक बार बूंदाबांदी के बाद भी अच्छी बारिश नहीं हो सकी।

हालांकि रात तक आसमान में बादल डेरा जमाए हुए हैं और बारिश की संभावनाएं बरकरार है। फसलों को भी बारिश न होने से नुकसान हो रहा है। इस साल अभी तक मसूरी व धनोल्टी आदि क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं होने से गर्मियों के दिनों में पानी की कमी होने की आशंकाएं पैदा हो रही है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़