गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
बगुला चला हँस की चाल
—————————————————————
(शेर)- नहीं आती उनको शर्म मौतों पर, वो जश्न- ए- महफ़िल सजाते हैं।
बेचकर वो दया- धर्म और अपना वतन, खुद को राष्ट्रभक्त बताते हैं।।
—————————————————————-
खाकर माँस और कंकाल/ लूटकै सबका यहाँ पर माल//
होकर गोल-मटोल और लाल/बगुला चला हँस की चाल//
बगुला चला हँस की चाल/बगुला चला हँस की चाल//
खाकर माँस और कंकाल———————-//
बेचकै अपना वह ईमान/मानवता का देता ज्ञान//
गिरवी रखकर अपना घर/बन गया वह धनवान//
करता रोज नया शिकार/फैलाकर साजिश का जाल//
होकर गोल-मटोल और लाल/बगुला चला हँस की चाल//
बगुला चला हँस की चाल/बगुला चला हँस की चाल//
खाकर माँस और कंकाल———————//
रोज बदलता अपना भेष/करता खूब मौजो-ऐश//
नहीं फिक्र परिवार की/ भाड़ में जाये चाहे देश//
झूठा और रंगीला सियार/औरों पे उठाये अंगुली-सवाल//
होकर गोल-मटोल और लाल/बगुला चला हँस की चाल//
बगुला चला हँस की चाल/बगुला चला हँस की चाल//
खाकर माँस और कंकाल——————–//
धर्म का वह पाठ पढ़ाये/बलवें-झगड़े खूब करायें//
दयावान वह खुद को बताये/नहीं आँसू-शर्म मौतों पे आये//
नीरो की तरहां बंशी बजाये/करके वतन अपना कंगाल//
होकर गोल-मटोल और लाल/बगुला चला हँस की चाल//
बगुला चला हँस की चाल/बगुला चला हँस की चाल//
खाकर माँस और कंकाल———————//









