ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा जिला कारागार में महिला बंदियों को दिया जा रहा सिलाई प्रशिक्षण।
अल्मोड़ाः माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन में जिला कारागार अल्मोड़ा में व्यावसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिकार मित्र नीता नेगी व नीमा बिनवाल द्वारा महिला बंदियों को बीस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान मशीन चलाना, कपड़े काटना, तुरपन करना, सलवार कमीज बनाना सिखाया जा रहा है।









