ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश लाल के आकस्मिक निधन पर तमाम कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि।
अल्मोड़ाः राजपुर अल्मोड़ा निवासी वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश लाल का पिछले हफ्ते आकस्मिक निधन हो गया था। उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिए उत्तराखंड लोक कलाकार महा संघ के प्रदेश श्री अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल के आह्वान पर आज दिनांक 07-02-25 को निकट बावन सीढ़ी-धारानौला रोड “दिशा एकेडमी” हॉल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।स्व.श्री सुरेश लाल को श्रृद्धांजलि देने के लिए इस शोक सभा में तमाम कलाकार मौजूद थे।
शोक सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड लोक कलाकार महा संघ के अध्यक्ष (देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के निदेशक) गोपाल सिंह चम्याल स्व.सुरेश लाल के आकस्मिक निधन को हमारी लोक कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि स्व.सुरेश लाल अत्यंत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे तथा काफी लंबे समय से लोक कला के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे थे।वो एक मिलनसार, हंसमुख और हंसमुख व्यक्ति थे।वो हर एक कलाकार को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया करते थे।
शोक सभा के इस अवसर पर उपस्थित तमाम कलाकारों ने रूंधे गले से अपनी बात रखते हुए कहा कि ऐसे लोक कला के प्रति समर्पित कलाकार बहुत कम होते हैं।
श्रृद्धांजलि देने वाले कलाकारों में लोक कलाकार महा संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल, दिशा एकेडमी के निदेशक राजेंद्र तिवारी, नारायण सिंह थापा, राजेन्द्र सियाड़ी, श्रीमती शीला पंत, श्रीमती राधा तिवारी, दयानन्द कठैत, आशीर्वाद गोस्वामी,कुंवर राज, शेखर कुमार, मनीषा आर्या, हिमानी, शगुन तिवारी, पंकज भगत आदि लोग मौजूद थे।









