मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट,दून में बार‍िश न हाेने से बढ़ेगी तपिश

Spread the love

देहरादून। देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। पहाड़ से मैदान तक तपिश महसूस की जा रही है। चटख धूप के कारण अधिकतम तापमान चढ़ रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है, जिससे सुबह-शाम ठंड कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन दून में वर्षा के आसार नहीं हैं। शुष्क मौसम में तपिश बढ़ सकती है। दून में बुधवार को सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे दिन में तपिश महसूस की गई और पारा भी अधिक दर्ज किया गया।

धूप ख‍िलने से बनी रही गर्माहटआसपास के क्षेत्रों में भी दिनभर धूप खिलने से वातावरण में गर्माहट रही। इसके साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है, जिससे सुबह-शाम ठंड कम हो गई है। दून में बीते आठ वर्ष में यह सबसे कम ठंडा फरवरी बीत रहा है। इसके साथ ही फिलहाल वर्षा के भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

 

आने वाले द‍िनों में बढ़ेगी गर्मी

ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी सता सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रह सकती है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने के आसार हैं।

 

शहर-अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • देहरादून- 25.2, 10.8
  • ऊधमसिंह नगर- 27.0, 5.5
  • मुक्तेश्वर- 16.4, 2.6
  • नई टिहरी- 17.8, 5.8

नैनीताल में मौसम सुहावना, दिन भर धूप

नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को मौसम सुहावना बना रहा। चटख धूप के चलते गर्माहट का दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इधर, पर्यटन कारोबारियों को इस वीकेंड पर कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है। हवा की रफ्तार बढ़ेगी

फरवरी के पहले पखवाड़े में वर्षा की उम्मीद अब नजर नहीं आ रही। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम सामान्य बना रहेगा। हवा की गति में बढ़ोतरी होगी। तापमान में भी वृद्धि जारी रहेगी, अलबत्ता सुबह शाम की ठंड बरकरार रहेगी। रात्रि तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।

 

नैनीताल में महसूस हुई हल्‍की ठंड

बुधवार को नगर में पूरे दिन धूप खिली रही। दिन में कुछ देर के लिए हल्के बादल आए और जल्द ही लौट भी गए। दोपहर बाद तेज हवाएं चलीं। साथ ही हल्की धुंध भी वातावरण में छाई रही। ऐसे में हल्की ठंड महसूस हुई।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वायुमंडलीय विज्ञानी डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार, पाला नहीं गिरने के कारण रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर जा रहा है, जिस कारण नाम मात्र की ठंड रह गई है।

पश्चिमी विक्षोभ आने की भी कोई संभावना नहीं

फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ आने की भी कोई संभावना नहीं है। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 43 प्रतिशत रही।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)