नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

 

 

        अल्मोड़ा: 9नवम्बर‌ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने राज्य बनने के बाद भी पर्वतीय क्षेत्रों की लगातार हो रही उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की। वाहिनी नेताओं ने राज्य सरकारों पर पर्वतीय विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान उठाए गए बुनियादी सवाल आज भी अनसुलझे हैं।

 

                  वाहिनी नेताओं ने कहा कि राज्य गठन के इतने वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का सवाल तय नहीं हो पाया है। परिसीमन के कारण राज्य की विधानसभा में पर्वतीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व लगातार घट रहा है। रोजगार के अभाव में पहाड़ के लोग पलायन करने को विवश हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं का भी आज तक समाधान नहीं हो पाया है।

 

         उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के मूल उद्देश्यों को पूरा करने के बजाय पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों तथा आंदोलन के दौरान संघर्ष करने वाले पत्रकारों की भी उपेक्षा की जा रही है।

 

             बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह जन्तवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

                  इस अवसर पर पूरन चन्द्र तिवारी, दयाकृष्ण काण्डपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता जगत रौतेला, जंगबहादुर गंज थापा, बिशनदत्त जोशी, हारिस मुहम्मद, अजय मित्र बिष्ट, रेवती बिष्ट, अजय मेहता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 4 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 12 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां