बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी।

Spread the love

बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
                 हरिद्वार: बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर धर्मनगरी में हर की पैड़ी पर गंगा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने  आस्था की डुबकी लगाई। मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र गंगा में स्नान करने के बाद दान और पुण्य का एक अलग ही महत्व है। मान्यताआंे के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के  दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसी कारण बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्नान करने का विशेष महत्व है। बुद्ध पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे। मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर्व भगवान विष्णु का धरती पर भगवान बुद्ध रूप में अवतरण का दिन है। बुद्ध पूर्णिमा का स्नान धर्मनगरी नगरी हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। इस अवसर पर स्नान करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आये थे। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए गुरूवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पहुंच गए थे। यह सिलसिला दिनभर जारी रहेगा।
मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध के रूप में भगवान विष्णु ने धरती पर अवतार लिया था। भगवान को ज्ञान प्राप्त हुआ और आज ही के दिन भगवान बुद्ध की धरती से विदाई हुई। आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने सुदामा को विनायक उपवास रखने का महत्व बताया था। भगवान ने नृसिंह अवतार लिया था। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने और गंगा की पूजा अर्चना करने से असीम पुण्य का लाभ मिलता है। बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    प्रथम पूज्य श्री गणेश: वैदिक काल से सार्वजनिक पंडालों तक का प्रामाणिक ऐतिहासिक सफर।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी  (संयुक्त निदेशक) शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    सच्चा इंसान (कविता)

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    सच्चा इंसान  (कविता)

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।