राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
जेनसन-एलिस दैहिक-संबंधों के बीच ट्रम्प की चुप्पी?
___________________
अमेरिकन कंपनी एनवीडिया प्रमुख जेनसन हुऑंग और सिंगापुर की मेगास्पीड प्रमुख एलिस हुआँग के विवाहेत्तर-संबंधों की वजह से इस वक्त दुनियाभर के शेयर-बाजारों और शेयर-कारोबारियों में माहौल गरमाया हुआ है। वर्ष 1993 में जेनसन हुआँग ने ही एनवीडिया कंपनी की स्थापना की थी, जबकि कंपनी बोर्ड ने इस कथित मामले के संदर्भ में 18 नवंबर को अपनी बैठक बुलाई है।
खास सवाल तो यही है कि जेनसन हुआँग और एलिस हुआँग के दैहिक-संबंधों की संपूर्ण विधिवत जानकारी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वर्ष 2025 से ही मिलती रहने के बावजूद वे निष्क्रिय क्यों बने रहे?
“न्यूयॉर्क टाइम्स” का कहना है कि जेनसन हुआँग के दैहिक-संबंध, एनवीडिया की उपाध्यक्ष किंबर्ली पाॅवेल ( 48 ) से भी रहे हैं।
इससे पहले कि कंपनी-बोर्ड अपने कंपनी प्रमुख जेनसन हुआँग को मुख्य कर्ताधर्ता पद पर, रहने देने अथवा नहीं रहने देने, के बारे में अपना कोई भी विचार सार्वजनिक करता, उससे बहुत पहले ही जेनसन हुआँग ने इस्तीफा देकर दुनियाभर में सम्मानित-सनसनी फैला दी है।
दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के प्रमुख-मालिक जेनसन हुआँग और कथित चीनी जासूस एलिस हुआँग के दैहिक-संबंधों के संबंध में जैसी भी चटखारेदार चर्चाएँ हो रही हैं, उनसे एनवीडिया लड़खड़ा गया है। एनवीडिया के लड़खड़ाने से
राजनीतिक परिदृश्य के परिणाम तो अभी आते-आते रहेंगे, लेकिन आर्थिक-जगत में लाभ-हानि का दौर-दौरा शुरू हो गया है।
“द इन्फ़ाॅर्मशन” के अनुसार सिंगापुर स्थित, एलिस हुआँग की कंपनी “मेगास्पीड इंटरनेशनल” के जरिए लगभग सत्तर हजार करोड़ से अधिक कीमत की प्रतिबंधित चिप, अमेरिका Via सिंगापुर, से चीन पहुँच चुकी हैं। ऐसे मुश्किल माहौल में एनवीडिया की ओर से जारी की गई इस साफ-सफाई का क्या मतलब हो सकता है कि जेनसन-एलिस के इस दैहिक-आकर्षण की बदौलत अमेरिकी कारोबार तथा अमेरिकी सुरक्षा आदि के प्रभावित होने का कोई कारण नहीं है?
एनवीडिया कंपनी लड़खड़ा रही है, इस बात का सबसे पहला सबूत बाजार से आ रहा है। जेनसन-एलिस प्रकरण के बाद शेयर बाजार में एनवीडिया कंपनी के शेयर लड़खड़ाने लगे हैं। अमेरिकी बाजार में कंपनी के शेयरों की कीमत लगभग सात फीसदी तक गिर गई, लेकिन इस लड़खड़ाहट के बावजूद आशंका इस बात की जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं हो रहा है कि एनवीडिया का पैसा घूम-फिरकर वापस वहीं एनवीडिया की गुल्लक में ही लौट रहा है?
कहना गलत नहीं होगा कि जेनसन हुआँग और एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के परम मित्र तथा चुनावों में पैसा लगानेवालों में प्रमुख कर्ताधर्ता रहें हैं। (उदाहरण के लिए जेनसन हुआँग और एलन मस्क की हैसियत भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से कर सकते हैं )
मध्यावधि चुनावों में ट्रम्प के हार जाने से दोनों निवेशक वैसे भी मायूस हैं। एक खबर के मुताबिक एलन मस्क के तकरीबन चार हजार करोड़ खर्च हो याकि डूब गये। जेनसन हुआँग को कितना क्या नुकसान हुआ है उसका आकलन-अध्ययन जारी है।
अमेरिकी शेयर बाज़ार में कंपनी के शेयरों में लगभग सात से तेरह फीसदी तक की गिरावट देखी गई, लेकिन लड़खड़ाते शेयरों के बावजूद आशंका इस बात की जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि एनवीडिया का पैसा घूम-फिरकर वापस एनवीडिया की गुल्लक में ही लौट रहा है?
जेनसन से एलिस की मुलाक़ात एलिस के पति ने ही करवाई थी। एलिस चीनी जासूस है, ये अल्पज्ञात नहीं था। जेनसन और एलिस के दैहिक आकर्षण के किस्से भी चर्चित होते रहे हैं। अमेरिका से चीन वाया सिंगापुर तक जेनसन हुआँग और एलिस हुआँग के बीच चल रहे प्यार-व्यापार की तमाम छोटी-बड़ी खबरें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वर्ष 2025 से ही मिलती रही हैं।
बावजूद इसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रहस्यमयी चुप्पी, विवादास्पद नहीं होने से कैसे बच सकती है?






