बस और बोलेरो में जोरदार टक्‍कर में 10 की मौत

Spread the love

प्रयागराज। प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनु का पूरा के पास शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्‍थ‍ित‍ि बन गई।

यह सभी छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे। महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहे थे। मध्य प्रदेश की बस संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी। इस दौरान बस और बोलेरो में जोरदार टक्‍कर हो गई।

गैस कटर का प्रयोग कर न‍िकाला गया शव

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलि‍स ने कड़ी मशक्‍कत की लेक‍िन शवों काे बाहर नहीं न‍िकाल सके। इसके बाद शव को निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया।

10 लोगों की मौत

 

महाकुंभ में स्‍नान करने जा रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए कोरबा से प्रयागराज आ रहे थे। जबकि बस श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी। मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा के पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो और बस में आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई।

वाहन में बुरी तरह फंसे थे शव

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी क‍ि आसपास के लोग दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। बोलेरो सवार लोगों के शव वाहन में बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया।

 

बैग से म‍िले आधार कार्ड से हुई पहचान

हादसे में 10 लोगों की जान चली गई, जिनमें से कई के शव बुरी तरह से छ‍ित‍िर-ब‍ित‍िर हो गए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया है। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिरे। बताया जा रहा है क‍ि कई शवों के हाथ टूट गए थे तो कुछ का सिर फट गया। शवों को बोलेरो से निकालने में 3 घंटे का समय लगा। वहीं बैग से मिले आधार कार्ड से दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरीं, जमनीपाली कोरबा, छत्तीसगढ़ निवासी के रूप में हुई है। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है।

  • Related Posts

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                               …

    पटाखों का धुआँ, मिलावट का जायका और दीपावली का ‘विकास’।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    पटाखों का धुआँ, मिलावट का जायका और दीपावली का ‘विकास’।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    पटाखों का धुआँ, मिलावट का जायका और दीपावली का ‘विकास’।

    प्रभु श्री राम के नाम एक पैगाम

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    प्रभु श्री राम के नाम एक पैगाम

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    कुछ यादें, कुछ लम्हें खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    • By User
    • November 7, 2026
    • 12 views
    कुछ यादें, कुछ लम्हें  खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।