गीत (जीवन-सपना)

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

गीत (जीवन-सपना)

 

जीवन-सपना पूरा होता,

यदि तुम कहीं नहीं जाते तो।

अपनी प्रीति सफल हो जाती-

तुम यदि प्रीति निभा पाते तो।।

 

और नहीं कुछ माँगे थे हम,

केवल माँगे थे प्यार ज़रा।

नहीं सुने तुम विनय हमारी,

भाव न जाने भी प्रेम भरा।

यादें तेरी नहीं सतातीं-

नहीं ख़्वाब में यदि आते तो।

तुम यदि प्रीति निभा पाते तो।।

 

कितनी प्यारी दुनिया लगती,

प्यारे चाँद-सितारे भी सब।

बाग-बगीचे,वन-उपवन सँग,

झील-नदी-सर-झरने भी तब।

खग-कलरव सँग मधुकर-गुंजन-

अति प्रिय लगते यदि गाते तो।

तुम यदि प्रीति निभा पाते तो।।

 

राग-रागिनी की धुन मधुरिम,

धीरे-धीरे दिल बहलाती।

कड़क दामिनी गगन मध्य से,

विरह-ज़ख्म रह-रह सहलाती।

हरित भाव सब उर के होते-

बादल बन यदि बरसाते तो।

तुम यदि प्रीति निभा पाते तो।।

 

पुष्प-वाटिका बिना भ्रमर के,

रीती-रीती सी लगती है।

बिना गुलों के गुलशन की छवि,

फ़ीकी-फ़ीकी सी रहती है।

जीवन-उपवन फिर खिल जाता-

बन भौंरा यदि मँडराते तो।

तुम यदि प्रीति निभा पाते तो।। प्रिती

 

बिना प्रीति के मानव-जीवन,

बहुत अधूरा सा लगता है।

तम छँट जाता प्रेम-दीप जब,

प्यारा पूरा सा जलता है।

ज्योतिर्मय हो जाता जीवन-

यदि आ दीप जला जाते तो।

तुम यदि प्रीति निभा पाते तो।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़