ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रूपीपुर में पशुओं द्वारा फसल नुकसान को दो पक्षों में मारपीट हो गयी। गाँव निवासी परशुराम यादव ने थाने पर तहरीर दिया है कि बुधवार को सुबह छुट्टा जानवर लगी सरसों के खेत में घुसकर नुकसान करने को लेकर विपक्षी राजाराम यादव, सूरज यादव, अवधराज यादव ने भद्दी भद्दी गाली देकर मारा पीटा।बीच बराव में आये पिता राम प्रसाद व बहन रीना को भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी। जबकि दूसरे पक्ष के अवधराज यादव के अनुसार फसल चरा लेने के विवाद को लेकर विपक्षी परशुराम, रीनी पुत्री राम प्रसाद यादव, व पिंकी पत्नी परशुराम यादव ने भाई मनमोहन को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया के दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया गया है।







