ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
फिरोजपुर में ऐसी हुई शादी कि शायद ही पहले आपने कभी ना देखी हो और ना ही सुनी हो।
पंजाब के सरहद जिला फिरोजपुर के गांव करी कलां मैं देखने को मिली।
लड़की लेकर पहुंची लड़के के घर अपनी बारात।
लड़के के खेतों में ही टेंट लगाकर खड़ी फसल में हुई शादी, किसानों द्वारा किए गए दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष से प्रेरित हुआ यह शादी वाला जोड़ा, कनाडा से वापस पंजाब आकर अपने गांव में की शादी।
शादी में बांटे गए मिठाई के डिब्बों को भी सजाया गया था किसानी स्लोगनों के साथ और मिठाई के साथ बांटा गया शहद।
नौजवानों को शादी करवाने के लिए बड़े-बड़े मैरिज पैलसों को छोड़ पुराने समय की तरह अपने घर के बाहर खेतों में टेंट लगाकर शादी करने के लिए किया प्रेरित।
शादी के पंडाल को हरे भरे रंग-बिरंगे पौधों से सजाया गया और शादी के बाद रिश्तेदारों को पौधे देकर किया गया विदा।
आजकल लोग अपने बच्चों की शादी करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं और लोगों में दिखावा करने के लिए बड़े-बड़े मैरिज पैलेस में शादी कर रहे है और इन शादियों के लिए चाहे उनको कर्ज ही क्यों ना उठाना पड़े पर ऐसे लोगों को नहीं सिखलाई देने के लिए विदेश में रहने वाला एक जोड़ा जो विदेश को छोड़कर पंजाब अपने घर वापस आकर शादी कर रहा है और लोगों को नई प्रेरणा देने की कोशिश कर रहा है और ऐसी शादी शायद ही आपने पहले कभी ना देखी हो यह शादी पंजाब के सरहद जिला फिरोजपुर के गांव करी कलां मैं देखने को मिली जिसमें दुल्हन अपने पति के घर बारात लेकर आई और पति के खेतों में ही बड़ा टेंट लगाकर खड़ी फसल में शादी की गई वहीं लड़का लड़की ने कहा कि खेतों में ही टेंट लगाकर खड़ी फसल में हम शादी कर रहे है किसानों द्वारा किए गए दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष से प्रेरित हुए थे और हमने काफी सपोर्ट भी किया था हम लोगों को मैसेज देना चाहते हैं कि अपनी जमीन के साथ जुड़ना चाहिए।
बाइटः दुर्लभ शादी वाला लड़का
बाइटः हरमन शादी वाली लड़की







