ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखम्बा नदी पर बने अस्थाई लकड़ी के पुल की सुरक्षा दिवाल टूटने तथा ट्राली का कार्य कही महीनों से अधर में लटकने से सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार के ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ती जा रही है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

              ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखम्बा नदी पर बने अस्थाई लकड़ी के पुल की सुरक्षा दिवाल टूटने तथा ट्राली का कार्य कही महीनों से अधर में लटकने से सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार के ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। यदि आगामी बरसात से पूर्व मोरखम्बा नदी पर स्थाई पुल व ट्राली का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो मदमहेश्वर धाम की यात्रा प्रभावित होने के साथ गौण्डार गांव के ग्रामीणों की मुश्किले और अधिक बढ सकती है। मोरखम्बा नदी पर स्थाई पुल का निर्माण न होने तथा ट्राली का निर्माण कार्य अधर में लटकने से ग्रामीणों में  लोक निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश बना हुआ है तथा ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करने का मन बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण ट्राली का निर्माण कार्य कई महीनो से अधर मेें लटका हुआ है तथा विभागीय अधिकारी समय- समय पर कोरे आश्वासन देकर इतिश्री कर रहे है। बता दे कि 14 अगस्त 2023 मे मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली मे मोरखम्बा नदी पर दशको पूर्व बना लोहे का गार्डर पुल नदी की तेज धाराओं में समा गया था तथा मदमहेश्वर धाम मेें फसे सैकड़ों श्रद्धालुओं को हेली रेक्स्यू के जरियेसुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया था तथा मदमहेश्वर धाम की यात्रा खासी प्रभावित हुई थी।

गौण्डार गांव के ग्रामीणों के सहयोग से मोरखम्बा नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल बनाकर यात्रा सुचारू की गयी थी। विगत वर्ष 26 जुलाई 2024 को लकड़ी का अस्थाई पुल भी मोरखम्बा नदी की तेज धाराओ मे समाने से मदमहेश्वर धाम की यात्रा खासी प्रभावित होने के साथ मदमहेश्वर धाम मे फसे 105 तीर्थ यात्रियो का हेली रेक्स्यू कर सुरक्षित स्थानो मे पहुंचाया गया था फिर गौण्डार के ग्रामीणो के अथक प्रयासो से मोरखम्बा नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल तैयार कर 2 अगस्त को मदमहेश्वर धाम की यात्रा सुचारू हो पायी थी तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा मोरखम्बा नदी पर ट्राली का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया था मगर आज तक ट्राली का निर्माण कार्य पूरा नही हो पाया है। प्रधान बीर सिंह पंवार ने बताया कि पुल निर्माण व ट्राली के शेष कार्य को पूरा करने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से गुहार लगाई गई है मगर विभागीय अधिकारी ग्रामीणो की फरियाद सुनने के लिए राजी नहीं है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानन्द पंवार ने बताया कि विगत दिनो हिमालयी क्षेत्रो मे बर्फबारी होने के कारण मोरखम्बा के जल स्तर मे वृद्धि होने से अस्थाई पुल की सुरक्षा दीवाल क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा आगामी बरसात मेें समस्या और गम्भीर हो सकती है। ग्रामीण बीरबल बिष्ट ने बताया कि विभागीय अनदेखी के कारण ट्राली का निर्माण कार्य अधर मे लटका हुआ है। पूर्व प्रधान बलबीर पंवार का कहना है कि यदि समय रहते ट्राली का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीणो को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की होगी। वही दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होते ही ट्राली का शेष कार्य पूरा किया जायेगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़