ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः वेद-वेदांग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के पूर्व प्रधानाचार्य व गुप्तकाशी लम्मगौडी निवासी 81 वर्षीय श्रीकृष्ण पोस्ती के निधन से क्षेत्र मेें शोक की लहर छा गयी है तथा जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, परिजनों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री कृष्ण पोस्ती ने वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ में लम्बे समय तक प्रधानाचार्य के पद पर रहकर संस्कृत व साहित्य के क्षेत्र मेें विशिष्ट कार्य कर संस्कृत व साहित्य को आगे बढाने के लिए हमेशा समर्पित रहे तथा संगीत के क्षेत्र में उनकी विशेष रूची रही है। प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद केदार घाटी वीडियो क्षेत्र में होने वाले धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में उनका योगदान अग्रणी रहा है। रविवार को उन्होंने अन्तिम सांस ली तथा सोमवार को उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, गढवाल सासंद अनिल बलूनी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाडी, अशोक खत्री, नगर पंचायत केदारनाथ पूर्व चैयरमैन श्रीनिवास पोस्ती, पूर्व धर्माधिकारी बद्रीनाथ भुवन चंद उनियाल, निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष समंत तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, विनोद राणा, रीना बिष्ट, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, निवर्तमान प्रधान अखिलेश सजवाण, निवर्तमान क्षेपस दुर्गेश बाजपेयी, किशन अवस्थी, उमेश पोस्ती, प्रदीप बगवाड़ी, सोमनाथ पोस्ती, कुबेरनाथ पोस्ती, नितीन पोस्ती, नरेश पोस्ती सहित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, परिजनों, विभिन्न सामाजिक संगठनो व केदार घाटी के जनमानस ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।









