ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः केदार घाटी मेें विगत एक सप्ताह से मौसम के बार – बार करवट लेने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा ग्रामीणों की दिनचर्या खासी प्रभावित हो गयी है। केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों में रूक – रूककर बर्फबारी होने तथा निचले भूभाग में बारिश होने से तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने लगी है। सीमान्त क्षेत्रो के तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने से ग्रामीण घरो में कैद रहने के लिए विवश बने हुए है । हिमालयी क्षेत्रो में बर्फबारी तथा निचले भूभाग मेें बारिश होने से प्रकृति मे नव ऊर्जा का संचार होने के साथ प्राकृतिक जल स्रोतो के जल स्तर में वृद्धि देखने को मिल तो रही है मगर काश्तकारो की धान की बुवाई भी खासी प्रभावित हो गयी है। केदार घाटी के हिमालयी भूभाग सहित ऊंचाई वाले इलाको में बार – बार बर्फबारी होने से जंगलो मेें निर्भीक विचरण करने वाले विभिन्न प्रजाति के जीव- जन्तुओ का जीवन भी संकट मे है। बता दे कि केदार घाटी के अधिकांश इलाको मे विगत 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर मौसम के करवट ले ली थी तथा एक सप्ताह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी हिमालयी क्षेत्रो में बर्फबारी व निचले भूभाग में बारिश का क्रम जारी रहने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा तापमान में भारी गिरावट महसूस होने से सीमान्त गांवों के ग्रामीण घरों मेें कैद रहने के लिए विवश बने हुए है। मदमहेश्वर घाटी गैड बष्टी के काश्तकार बलवीर राणा ने बताया कि घाटी में विगत कई दिनो से बारिश होने से तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने लगी है तथा ग्रामीणो का कामकाज खासा प्रभावित होने लगा है। भटेश्वर वार्ड के काश्तकार बिक्रम रावत ने बताया कि हिमालय क्षेत्रो मे विगत कई दिनो से रूक- रूककर हो रही बर्फबारी से प्रकृति मे नव ऊर्जा का संचार तो होने लगा है मगर काश्तकारो की धान की बुवाई भी प्रभावित होने लगी है। ओंकारेश्वर वार्ड मंगोली गांव के काश्तकार राय सिंह धर्म्वाण ने बताया कि लगातार बारिश का क्रम जारी रहने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है।









