गर्मी बढ़ने का सिलसिला 20 मार्च के बाद शुरू होगा

Spread the love

छह दिन में दो पश्चिमी विक्षोभ आने से हुई वर्षा, मध्य व उच्च हिमालय में हिमपात के बाद मौसम के तेवर नरम पड़े हैं। इससे बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा है।

पर्वतीय क्षेत्रों पर अब भी गरम कपड़े नहीं उतरे हैं। यह राहत होली के आसपास तक जारी रह सकती है। गर्मी बढ़ने का सिलसिला 20 मार्च के बाद शुरू होगा। मौसम का पिछले 10 वर्षों का ट्रेंड भी यही बताता है।

25 से 31 मार्च के बीच ही रहता है सर्वाधिक तापमान

कुमाऊं का तराई क्षेत्र हो या फिर पर्वतीय भूभाग। मार्च में सर्वाधिक तापमान अंतिम सप्ताह में रिकार्ड हुआ है। पंतनगर में 25 से लेकर 31 मार्च के बीच तापमान सर्वाधिक रहता है। 2014 के बाद सर्वाधिक 36.9 डिग्री तापमान 30 मार्च 2017 को रहा था।

 

न्यूनतम तापमान पर्वतीय क्षेत्र में छह डिग्री व मैदान में 13 डिग्री है। इस बार एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में पहुंचे हैं। पहला विक्षोभ 27 मार्च को सक्रिय हुआ था। 27 व 28 फरवरी को कुमाऊं समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम वर्षा देखने को मिली।

दूसरा विक्षोभ तीन मार्च को हुआ था सक्रिय

पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी जिलों में 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। दूसरा विक्षोभ तीन मार्च को सक्रिय हुआ। सोमवार रात कुमाऊं के अनेक स्थानों पर छिटपुट वर्षा हुई। 3500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फ गिरी है। मंगलवार दिनभर बादल छाए रहे।

पिछले 10 वर्षों में मार्च के तापमान का अधिकतम स्तर

वर्ष तिथि तापमान
2024 30 35.8
2023 30 32.4
2022 31 35.6
2021 30 35.8
2020 25 31.3
2019 31 35.4
2018 28 34.8
2017 30 36.9
2016 31 34.5
2015 25 33.8
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़