ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
मेडिकल कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी की जांच करेंगे सीडीओ।
अल्मोड़ाःऑक्सीजन प्लांट की नीलामी का है मामला,15दिन में सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट।
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में हुई वित्तीय गड़बड़ी और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए प्रशासन ने एक उच्चस्तरीय टीम गठित की है। जिलाधिकारी ने सीडीओ देवेश शाशनी की अगुवाई में जांच टीम बनाई है, जो 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
मेडिकल कॉलेज में कई गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। इसमें निजी लैब को सैंपल जांच का ठेका दिए जाने और वित्तीय अनियमितताओं के मामले शामिल हैं। पुराना ओटी भवन, पैथोलॉजी विभाग और वार्ड ब्लॉक में 15 लाख रुपए की ऑक्सीजन लाइन बिछाने और फिर उसे छोड़ने मामला भी उजागर हुआ है।इन मामलों ने जब तूल पकड़ा तो जिलाधिकारी ने तत्काल जांच टीम का गठन कर दिया है।
जांच टीम में सीडीओ देवेश शाशनी के अलावा ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को शामिल किया गया है। यह टीम कालेज में किए गए निर्माण कार्यों वित्तीय लेनदेन की गहन जांच करेगी। टीम को पन्द्रह दिन के भीतर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।
उधर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का कहना है कि यदि जांच गंभीरता से की जाती है तो कई और मामले भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि वित्तीय अनियमितताओं के साथ साथ निमार्ण कार्यों में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।









