अनुष्का बनीं उखीमठ की खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय विकास और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

अनुष्का बनीं उखीमठ की खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय विकास और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता।

 

स्वाध्याय से हासिल की पीसीएस परीक्षा में सफलता।

 

 

ऊखीमठः लंबे इंतजार के बाद उखीमठ को स्थायी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मिल गई हैं। 2021 बैच की पीसीएस अधिकारी अनुष्का ने इस पद का कार्यभार संभाल लिया है। मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। मूल रूप से मलेथी कर्णप्रयाग (चमोली) की रहने वाली अनुष्का की प्रारंभिक शिक्षा चमोली जनपद में ही हुई। इसके बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और बिना किसी कोचिंग के स्वयं अध्ययन कर पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि उनके पिता विनोद कुमार मलेथा सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता पद पर तैनात है जबकि उनकी माता मंजू मलेथा सीरी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षका हैं।

नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी अनुष्का अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उन्होंने कहा, “मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे बाबा केदार की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, और मैं पूरी निष्ठा के साथ यहां की जनता के विकास के लिए कार्य करूंगी।” उन्होंने अपने कार्यकाल के लिए कई महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिनमें क्षेत्रीय विकास को गति देना, समाज एवं वंचित वर्ग की सेवा करना, शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करना, चारधाम यात्रा सीजन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना इत्यादि शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती ने कहा कि उखीमठ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक सक्षम और स्थायी बीडीओ की नियुक्ति बहुत जरूरी थी और अनुष्का के पदभार ग्रहण करने से प्रशासनिक कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा, “खंड विकास अधिकारी की भूमिका ग्रामीण विकास से लेकर योजनाओं के सही क्रियान्वयन तक बहुत महत्वपूर्ण होती है। सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी बीडीओ की होती है। मुझे विश्वास है कि अनुष्का अपनी ऊर्जा, निष्ठा और प्रशासनिक कौशल से इस पद को पूरी गरिमा के साथ निभाएंगी।”

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़