रुद्रप्रयाग की ग्रामीण महिलाएं दिल्ली में लेंगी विशेष प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

रुद्रप्रयाग की ग्रामीण महिलाएं दिल्ली में लेंगी विशेष प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम।

 

 

                ऊखीमठः ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकासखंडों की महिलाओं को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। इस दल को केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाओं का यह दल 7 मार्च से 10 मार्च तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली प्रशिक्षण लेगा।

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। दिल्ली से लौटने के बाद ये महिलाएं अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी प्रशिक्षण देंगी, जिससे वे भी नए कौशल सीखकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस मिशन से महिलाओं को न केवल रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि वे अपनी आजीविका को भी सुदृढ़ कर सकेंगी। यह कदम उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।‘‘

प्रशिक्षण के बाद, महिलाएं अपने-अपने गांवों में अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित करेंगी, जिससे वे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।

इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकार द्वारा इस तरह के प्रयासों से महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि समाज में उनकी भूमिका भी और अधिक सशक्त होगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी।

दिल्ली में प्रशिक्षण के लिए जाने वाली महिलाओं ने इस अवसर पर खुशी जताई और कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नई तकनीक और कौशल सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने परिवार और समाज की प्रगति में योगदान दे सकेंगी।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का सहित समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़