“उत्तराखण्ड मातृ शक्ति श्री सम्मान 2025” से राज्य आंदोलनकारी माया नेगी सहित सौ महिलाएं सम्मानित।

Spread the love

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शात्री।

 

“उत्तराखण्ड मातृ शक्ति श्री सम्मान 2025” से राज्य आंदोलनकारी माया नेगी सहित सौ महिलाएं सम्मानित।

 

                गुप्तकाशीः  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा डाॅ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में उत्तराखण्ड मातृ शक्ति श्री सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर सोसाइटी द्वारा अपने विद्यालय एवं आसपास के विद्यालयों की एक सौ शिक्षिकाओं एवं सहयोगी महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे योगदान हेतु उत्तराखण्ड मातृ शक्ति श्री सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, विशिष्ट अतिथि चेयरपर्सन एसएनसी अर्चना बहुगुणा, अति विशिष्ट अतिथि प्राचार्य स्वामी प्रणवानन्द विद्या मंदिर ऊखीमठ तथा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी माया देवी नेगी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पंचायत गुप्तकाशी के सेमी-भैंसारी वार्ड की सभासद पूूनम विष्ट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी विगत दो दशकों से महिला दिवस के अवसर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य करती आ रही है। इसी क्रम में इस वर्ष गुप्तकाशी एवं आसपास के विद्यालयों में नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण, अनुशासित, संस्कारयुक्त, समुचित मार्गदर्शन एवं ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाली शिक्षिकाओं के साथ साथ उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए राष्ट्र प्रेम की भावनाओं के साथ सुव्यवस्थित ढंग से पारिवारिक जिम्मेदारियों का उत्कृष्टता से निर्वहन करते हुए अपने पारिवारिक जनों को शिक्षा की ज्योति जगाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

मुख्य अतिथि विनोद राणा ने कहा कि किसी मनुष्य की पहली शिक्षिका एक माँ ही होती है। इसलिए यह हम सब माताओं की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर उन्हें एक सशक्त एवं स्वावलम्भी देशवासी बनायें। विद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय ने प्रदेश स्तर पर भी अपना नाम रोशन किया है। विशिष्ट अतिथि अनीता रावत ने संस्था की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि एक महिला उन सभी गुणों से संचित रहती है जो इस सृष्टि के संचालन के लिए आवश्यक हैं, इसलिए महिलाओं का सम्मानित होना गर्व की बात है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वो जीवन में जो भी प्राप्त करते हैं, उसमें उनकी माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए माताओं का हमेशा सम्मान करना सीखें। विशिष्ट अतिथि अर्चना बहुगुणा ने कहा कि आज की महिला सभी क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक कार्य कर राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है इसलिए वे भी समाज में समान सम्मान की हकदार हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन लखपत सिंह राणा ने कहा कि संस्था इस तरह के आयोजनों से एक सुंदर, खुशहाल एवं मजबूत समाज के निर्माण हेतु में अपनी भागेदारी निभा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस विशेष सम्मान समारोह के आयोजन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना होता है जो बिना किसी प्रसिद्धि की इच्छा के निरन्तर ऊर्जावान रहते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करते आ रहे हैं। संस्था के चेयरपर्सन मनोज बेंजवाल ने कहा आज का दिन अपने क्षेत्र की श्रेष्ठ शिक्षिकाओं को समर्पित कर उन्हें सम्मानित कर यादगार बनाना चाहता है।

इस अवसर पर रा.प्रा.वि. अन्द्रवाड़ी की प्रधानाध्यापिका दीपा गोस्वामी, रा.उ.मा. वि. तुलंगा की सहायक अध्यापिका रेखा चैहान, रा.मा.प्रा.वि. डुंगर की सहायक अध्यापिका वीणा राणा, राइका लमगौण्डी की सहायक अध्यापिका लता शुक्ला, रा.उ.प्रा.वि. की सहायक अध्यापिका रचना रावत, राइका खुमेरा की शिक्षिका लीला गैरोला, रा.मा.प्रा.वि. खुुमेरा की सहायक अध्यापिका रजनी सजवाण, स्वामी प्रणवानंद ऊखीमठ की प्राचार्य अनीता रावत, नवदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी गुप्तकाशी की शिक्षिका एवं उत्तराखण्ड आंदोलनकारी माया देवी नेगी, एस एन सी की नेहा पाण्डे, एम. एल. पब्लिक स्कूल नाला में कार्यरत शिक्षकों की पत्नियों, डाॅ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल की पूर्व व वर्तमान शिक्षिकाओं के साथ साथ पूर्व व वर्तमान शिक्षकों की पत्नियों, सस्था के पदाधिकारियों एवं अन्य विद्यालयों की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष सभासद पूूनम विष्ट ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए सभी अतिथियों एवं सम्मानित होने वाली सभी शिक्षिकाओं एवं महिलाओं को शुभकामनायें प्रेषित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष आशीष राणा विद्यालय के शिक्षक रामकृष्ण गोस्वामी, चन्द्रशेखर नौटियाल, मनीष डिमरी, पंकज पंवार, राहुल राणा, विनोद गैरोला, दीपक रावत, ज्योति असवाल, कविता दुमागा, संध्या भट्ट, सुलेखा चैहान, कविता भट्ट, शीलावती धनाई, संगीता दानू, विजयलक्ष्मी राणा, संगीता जमलोकी, पूजा बिष्ट, पूनम बर्तवाल, दिव्या त्रिवेदी, वीणा चैहान, ज्योति देवशाली, कविता गोस्वामी, रविन्द्र सिंह नेगी सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़