ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।
अल्मोड़ाः नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ‘थोल चक्की’ खेल मैदान में महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें इनवर्स एकेडमी की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में ज्योति पाण्डे ने प्रथम, चंदा ने द्वितीय व लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान विनोद कनवाल व अर्जुन सिंह बिष्ट ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के वॉलंटियर पूजा बिष्ट, अमित फर्त्याल, दीपक गिरी आदि ने किया।









