ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चलाया गया जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः माननीय उत्तराखंड राज्य सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा-श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला प्राधिकरण सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 10-03-25को अधिकार मित्र विनीता आर्या व संदीप सिंह नयाल द्वारा ‘मल्ला महल अल्मोड़ा में विधिक स्टाल लगाया गया।
इस कार्यस्थल पर उपस्थित तमाम लोगों को नालसा (तस्करी और वाणिज्य, यौन शोषण के पीड़ित) योजना 2015, मानव तस्करी, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, नि: शुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया, साइबर सिक्योरिटी, साइबर क्रायम आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। नि: शुल्क सरल ज्ञानमाला पुस्तकें पम्पलेट भी वितरित किए गए।









