चारधाम यात्रा के लिए जीएमवीएन ने अपने टूर पैकेज में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की

Spread the love

                 देहरादूनः बढ़ती महंगाई के दौर में चारधाम यात्रियों को भी महंगाई का झटका लगने वाला है। चारधाम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष के मुकाबले दो से तीन प्रतिशत अधिक धनराशि चुकानी होगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से जारी टूर पैकेज के अनुसार यात्रियों को चारधाम यात्रा में प्रति यात्री 22 से 55 हजार रुपये तक खर्च करने होंगे।निगम ने अपनी वेबसाइट में यात्रा के टूर पैकेज जारी कर दिये हैं। श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से चारधाम की यात्रा के लिए टिकट आनलाइन बुक करा सकते हैं।

             जीएमवीएन की ओर से संचालित होने वाली चारधाम यात्रा में यात्रियों के खाने-पीने और रहने के भी इंतजाम किये जाते हैं। इस बार भी निगम ने नान एसी बस, टेंपो ट्रेवलर, एसी इनोवा और नान एसी कैब से चारधाम के लिए 14 टूर पैकेज जारी किये हैं। इस पैकेज में चारधामों के अलावा केदारनाथ और बद्रीनाथ की अगल से भी श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं। यात्री छह से 11 दिन के भीतर चारों धामों के दर्शन करेंगे।

पीक सीजन का ये रहेगा किराया

  • पीक सीजन में नान एसी बस से चार धाम यात्रा करने पर श्रद्धालुओं को 22 से 38 हजार रुपये तक खर्च करने होंगे जबकि एसी इनोवा से यात्रा करने में 35 से 55 हजार रुपये तक यात्रा खर्च बैठेगा।
  • बुजुर्गों और बच्चों के लिए यात्रा खर्च वयस्कों के मुकाबले जरा कम है।
  • चारधाम के लिए मई, जून, सितंबर और अक्टूबर के पीक सीजन में प्रत्येक सोमवार हरिद्वार से नान एसी 22 सीटर बस चलेगी।
  • 10 दिनों की यात्रा में प्रति वयस्क 35040, प्रति बच्चा 33540 और प्रति वृद्ध 32790 रुपये खर्च करने होंगे।
  • वहीं ऋषिकेश से पीक सीजन में बुधवार और शनिवार को चारधाम के लिए बस चलेगी।
  • इसमें प्रति वयस्क 33890, प्रति बच्चा 32390 और प्रति वृद्ध 31564 रुपये किराया लगेगा।
  • इसी तरह पीक सीजन में देहरादून से प्रत्येक मंगलवार बस से यात्रा करने में वयस्क को 35110, प्रति बच्चा 33130 और प्रति वृद्ध 32150 रुपये खर्च वहन करना होगा।

एसी इनोवा से चारधाम यात्रा करने में 54 हजार से अधिक होगा खर्च

ऋषिकेश से चारों धामों की यात्रा के लिए मई, जून, सितंबर और अक्टूबर के पीक सीजन में प्रत्येक शनिवार और सोमवार को एसी इनोवा से यात्रा करने में प्रति वयस्क 54980, प्रति बच्चा 53420 और प्रति वृद्ध 48570 रुपये खर्च करने होंगे। इसी तरह हरिद्वार से प्रत्येक शुक्रवार चार धाम के लिए एसी इनोवा चलेगी। इसमें प्रति वयस्क 53420, प्रति बच्चा 53420 और प्रति वृद्ध 48570 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं ऋषिकेश से नान एसी कैब प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसमें प्रत्येक वयस्क और बच्चे के लिए 59,370 और प्रति वृद्ध 53740 रुपये खर्च करने होंगे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़