ऊखीमठ: पंच केदार होटल होम स्टे ऐसोसिएशन ने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चारधाम यात्रा आनलाइन, आफलाइन पंजीकरण शुरू करने की मांग।

Spread the love

ब्यूरो: लक्ष्मण सिंह नेगी (नया अध्याय)

ऊखीमठ: पंच केदार होटल होम स्टे ऐसोसिएशन ने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चारधाम यात्रा आनलाइन, आफलाइन पंजीकरण शुरू करने, विद्यापीठ-चुन्नी बैण्ड-ऊखीमठ-चोपता- बद्रीनाथ मोटर मार्ग से यात्रा का संचालन करने, चार यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढा़ने तथा भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ में आफलाइन पंजीकरण कार्यालय खोलने की मांग की है।

तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए पंच केदार होटल होम स्टे ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी व तुंगनाथ घाटी के व्यापारियों व ग्रामीणों की आजीविका तीर्थाटन व पर्यटन पर आधारित है तथा प्रदेश सरकार द्वारा चार धाम यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगाने तथा चार धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या सिमित करने से दोनों घाटियों के साथ ही तहसील मुख्यालय का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित होने से स्थानीय होटल , लांज संचालकों के साथ व्यापारियों की आजीविका खासी प्रभावित हो गयी है। इसलिए चार धाम आफलाइन, आनलाइन पंजीकरण शीध्र शुरू करने के साथ ही चार धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि की जाय। उनका कहना है कि यदि विद्यापीठ-चुन्नी बैण्ड-ऊखीमठ-चोपता मोटर मार्ग से बद्रीनाथ यात्रा का संचालन होता है तो मदमहेश्वर घाटी व तुंगनाथ घाटी के साथ ही तहसील मुख्यालय सहित भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही होने से स्थानीय तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में इजाफा होने के साथ तुंगनाथ घाटी पहुंचने वाला तीर्थ यात्री, पर्यटक व सैलानी पर्यटक स्थल देवरिया ताल की खूबसूरती से भी रूबरू होगे तथा ऊखीमठ में आफलाइन पंजीकरण कार्यालय खुलने से स्थानीय व्यवसाय में इजाफा होने के साथ तीर्थ यात्री भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर सहित उषा- अनिरुद्ध के विवाह मण्डप की धार्मिक, आध्यात्मिक महत्ता से भी रूबरू होंगे। ज्ञापन में पंच केदार होटल होम स्टे ऐसोसिएशन अध्यक्ष डा0 कैलाश पुष्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, कर्मवीर बर्त्वाल, अरविन्द बर्त्वाल, नवदीप नेगी, अनिल त्रिवेदी, प्रमोद त्रिवेदी सहित पंच केदार होटल होम स्टे ऐसोसिएशन पदाधिकारियों व विभिन्न होटल, लांज संचालकों के हस्ताक्षर मौजूद थे।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।