ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
क्षतिग्रस्त दीवार से हादसों का खतरा।
अल्मोड़ाः लोअर माल रोड से सरकार की आली, घर, भनार, बाड़ी गांव को जोड़ने वाले पैदल रास्ते की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है।
दीवार से पत्थर निकलने से इस मार्ग पर आवाजाही के दौरान लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। दीवार का झुकाव लगातार रास्ते की तरफ बढ रहा है। ऐसे में कभी भी यहां पर हादसा हो सकता है।
बावजूद इसके दीवार को ठीक करने के कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं,इस लापरवाही पर लोगों में आक्रोश है।









