ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
10अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती के होंगे आवेदन।
पिथौरागढ़ः सेना में कग्निवीर बनने के लिए युवा 10अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। एक फार्म पर अभ्यर्थी दो पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जनरल ड्यूटी, तकनीशियन, ट्रेडमैन और क्लर्क पदों के लिए अग्निवीर भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मार्च से अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 10 अप्रैल तक चलेगी।अभ्यर्थी कोwww.joinindianarmy.nic पर आवेदन करना होगा।अभ्यर्थी को आवेदन के समय अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल का ही उपयोग करना होगा।
भर्ती की जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 05964297850 पर संपर्क कर सकते हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के चलते युवाओं को अधिक अवसर मिलेंगे। पिथौरागढ़ और चंपावत के युवा भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।









