ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः नगर क्षेत्रान्तर्गत सहित आसपास के गावों मेें आवारा पशुओं का आतंक निरन्तर बढ़ता जा रहा है।
आवारा पशुओं के आतंक से परेशान किमाणा गांव के ग्रामीण आवारा पशुुओं के झुण्ड के साथ तहसील परिसर में आ धमके तथा अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि आवार पशुओं के द्वारा काश्तकारों की फसलों व साग’ भाजी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने से काश्तकारों के सन्मुख आजीविका का संकट बना हुआ है। दोपहर बाद तहसील प्रशासन द्वारा महिलाओं को आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने के आश्वासन के बाद महिलाओं का गुस्सा शान्त हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण का कहना है कि आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा विकासनगर में वार्ता की गयी है शीघ्र स्थानीय प्रशासन की अनुमति पर नगर क्षेत्रान्तर्गत सहित आसपास गांवों में घूम रहे आवारा पशुओं को गौ धाम पहुंचाया जायेगा। बता दे कि नगर क्षेत्रान्तर्गत सहित आसपास के गांवो में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है बुधवार को किमाणा गांव निवासी रेखा देवी, पूजा देवी, सुलेखा देवी, मंजू देवी, बबीता देवी, पूनम देवी, रजनी देवी व अंजू देवी सहित एक दर्जन महिलायें आवारा पशुओं के झुण्ड के साथ तहसील परिसर पहुंची तथा अपने गुस्से का इजहार किया। महिलाओं का कहना है कि आवारा पशुओं व बन्दरों का आतंक निरन्तर बढ़ता जा रहा है।
महिलाओं का कहना है कि काश्तकार जी तोड़ मेहनत कर खेतो मे फसलो व साग – भाजी उगाने का प्रयास तो करते है मगर आवारा पशुओं द्वारा काश्तकारों की फसलों व साग – भाजी को भारी नुकसान पहुंचाने से काश्तकारों की मेहनत पर पानी फिर जाता है तथा काश्तकारों के सन्मुख आजीविका का संकट बना हुआ है। महिलाओं का कहना है कि आवारा पशुुओं द्वारा काश्तकारो की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने से काश्तकार खेती-बाडी से विमुख होता जा रहा है। ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक सन्दीप पुष्वाण का कहना है कि आवारा पशुओ का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इसलिए स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत को आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने के लिए सामूहिक पहल करनी चाहिए। दोपहर बाद तहसील प्रशासन द्वारा महिलाओं को आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद महिलााओं का गुस्सा शान्त हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने बताया कि नगर क्षेत्रान्तर्गत सहित आसपास के गांवों में आवारा घूम रहे पशुओं को गौ धाम पहुंचाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा हरिओम आश्रम गौ धाम तिमली विकासनगर का भ्रमण किया गया है तथा गौ धाम द्वारा 60 पशुओं को गौ धाम पहुंचाने की अनुमति मिल चुकी है तथा आवारा पशुओं को विकासनगर पहुंचाने के लिए वाहनों व चारे की व्यवस्था भी की गयी है तहसील प्रशासन की अनुमति मिलने पर आवारा पशुओं को विकासनगर पहुंचाया जायेगा।









