ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ताड़ीखेत में कल से लगेगा रोजगार शिविर।
अल्मोड़ाः ताड़ीखेत विकास खण्ड में एसआईस इंडिया और भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद की ओर से 20व 21मार्च को रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा।डीडीओ एसके पंत ने बताया कि यहां चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षा कार्यों का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।









