ऊखीमठः ऊखीमठ नगर क्षेत्र को शीघ्र आवारा पशुओं से निजात मिलेगी तथा आवारा पशुओं को हरिओम आश्रम गौ धाम तिमली विकासनगर पहुंचाने के लिए गौ धाम तथा तहसील प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

           ऊखीमठः ऊखीमठ नगर क्षेत्र को शीघ्र आवारा पशुओं से निजात मिलेगी तथा आवारा पशुओं को हरिओम आश्रम गौ धाम तिमली विकासनगर पहुंचाने के लिए गौ धाम तथा तहसील प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है तथा भविष्य में आवारा पशुओं के लिए स्थानीय प्रशासन, पशुपालन व वन विभाग के साथ आम जनता को सजग होने की आवश्यकता है तथा छ माह बुग्यालो मेें प्रवास करने वाले पशु पालको के पास रहने वाले पशुओं का पशुपालन विभाग द्वारा टोकन लगाने के बाद की आवारा पशुओ की समस्या से निजात मिल सकती है । नगर क्षेत्र में बन्दरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग निरन्तर कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय मे बन्दरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए हिमाचल की तर्ज पर कार्य योजना तैयार की जायेगी तथा नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 45 प्रस्ताव पारित किये गये है तथा नगर क्षेत्रान्तर्गत पांच स्थानो पर पार्क बनाने की कार्य योजना को भी पारित की गयी है। यह बात नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने नगर पंचायत सभागार मेें आयोजित पत्रकार वार्ता मे कही। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र सहित आसपास के गांवो में लम्बे समय से आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई थी तथा आवारा पशुओ की समस्या से निजात दिलाने के लिए शीघ्र आवारा पशुओं को हरिओम आश्रम गौ धाम तिमली विकासनगर पहुंचाया जायेगा तथा आवारा पशुओ को विकासनगर पहुंचाने के लिए गौ धाम का अनुमति पत्र 18 मार्च तथा तहसील प्रशासन का अनुमति पत्र 19 मार्च को मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं  को विकासनगर पहुंचाने के लिए वाहनो की व्यवस्था की जा रही है तथा ग्रामीण महिलाओं  द्वारा रास्ते के लिए चारा देने मे सहयोग किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि प्रयोग करने के बाद पशु को आवारा छोड़ना निन्दनीय है तथा भविष्य मेें आवारा पशुओं की समस्या और गम्भीर हो सकती है इसलिए सभी विभागों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियो के साथ जनमानस को आगे आना होगा तभी आवारा पशुओ के आतंक से निजात मिल सकती है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओ के संरक्षण के लिए जनपद प्रभारी व पशुपालन मंत्री से वार्ता की गयी थी उन्होंने भी जनपद स्तर पर गौशाला खोलने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए बोर्ड बैठक में 45 प्रस्ताव पारित किये गये है तथा चुन्नी गांव मेें शीघ्र पेयजल संकट को दूर किया जायेगा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे लिंक मोटर मार्ग को प्रथमिकता दी गयी है जिससे बीमार व गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्रान्तर्गत पांच स्थानो पर पार्क विकसित किये जायेगे जिससे भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचने वाले तीर्थ यात्री, पर्यटक सैलानी व प्रकृति प्रेमी हिमालय की चमचमाती स्वेत चादर तथा ऊखीमठ की सुन्दरता से अति निकट से रूबरू हो सके तथा भविष्य में आम जनमानस के सहयोग से ऊखीमठ नगर क्षेत्र को तीर्थ व पर्यटन नगरी के रूप मे विकसित करने की सामूहिक पहल की जायेगी। इस मौके पर सभासद बलवीर पंवार, पूजा देवी, सरला रावत, प्रदीप धर्म्वाण व अधिशासी अधिकारी सुनील वर्मा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़