बीकेटीसी कर्मियों का प्रसादी बाक्स एवं थैलियों के निर्माण प्रशिक्षण हुआ शुरू।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति।

 

•बीकेटीसी कर्मियों का प्रसादी बाक्स एवं थैलियों के निर्माण प्रशिक्षण हुआ शुरू।

 

• सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान दे रहा प्रशिक्षण ।

 

• बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी तथा सरस्वती संस्थान अध्यक्ष ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ।

 

 

               देहरादून 20 मार्चः श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी )के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान द्वारा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों को प्रसाद के बाक्स तथा थैलियां बनाने का प्रशिक्षण आज से मंदिर समिति के चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह सभागार कारगी चौक देहरादून में शुरू हो गया है।बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी तथा सरस्वती स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।

 

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान का निर्माल्य प्रसाद थैलियों/ बॉक्स आदि में उपलब्ध कराया जाता है। उक्त के कम में प्रसादी थैलियां / बॉक्स आदि का निर्माण मन्दिर समिति के कार्मिकों के माध्यम से कराये जाने हेतु “सरस्वती जन कल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान, देहरादून” के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे मंदिर समिति कर्मचारी स्वयं मंदिर समिति की जरूरत के अनुसार प्रसादी बाक्स, थैलियों आदि का निर्माण कर सकेंगे।

स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष प्रदीप डोभाल ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग से कार्य सिद्ध होते है कोई भी संस्था आत्मनिर्भर होने से आगे बढती है ।

संस्था के संरक्षक एडी डोभाल ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी  की पहल‌ का स्वागत किया।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीकेटीसी कर्मियों के उद्यमिता का यह प्रशिक्षण आज शुरू हुआ प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रात: दस बजे से शुरू होकर अपराह्न पांच बजे तक चलेगा तीन सप्ताह के प्रशिक्षण का समापन नौ अप्रैल को होगा। पहली बार मुख्य कार्याधिकारी के प्रयासों से प्रशिक्षण की पहल हुई है।

सरस्वती स्वरोजगार संस्थान ने मास्टर ट्रेनर रंजना गिरी,खुशबू, एवं निधि प्रजापति, प्रशिक्षण दे रही है।

 

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रबंधक किशन त्रिवेदी, अस्थायी/ संयुक्त कर्मचारी संघ सचिव राकेश झिंक्वाण सहित प्रशिक्षणार्थी मंदिर समिति कार्मिक कुलदीप धर्म्वाण, विनोद फर्स्वाण, उमेद नेगी, दिनेश कोटियाल नीरज शुक्ला, राहुल,मैखुरी, शिशुपाल बजवाल, प्रीतम बिष्ट, देवी प्रसाद मैदुली, सतीश मैखुरी, गोपाल रावत, सुनील मैखुरी, सुदीप रावत, कैलाश भट्ट, पिंकी, सविता रावत, विनोद पंवार, प्रमोद कुंवर, दुर्गेश रावत, राजेन्द्र नेगी, विनोद डिमरी, सन्दीप बजवाल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़