ब्यूरो गोंडाः सियाराम पाण्डे।
गोंडा वजीरगंज बीइओ हेमलता त्रिपाठी ने गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर परीक्षाओं की तैयारी का जायजा लिया।
बीइओ ने प्राथमिक विद्यालय मोहलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दापुर, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमचेरापुर तथा प्राथमिक विद्यालय बरईपारा का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विद्यालयों प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक उपस्थित मिले।उन्होंने मध्याह्न भोजन रजिस्टर, उपस्थिति व पठन-पाठन की जानकारी ली। उन्होंने आगामी परीक्षा को लेकर तैयारी का भी जायजा लिया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ छात्रछात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।







