ब्यूरो गोंडाः सियाराम पाण्डेय।
गोंडाः विकास खंड वजीरगंज क्षेत्र के ग्रामपंचायत नगवा में लोकनिर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित सड़क के विपरीत अन्यत्र स्थान पर मानक विहीन सड़क निर्माण करने की शिकायत प्रधानप्रतिनिधि स्वामीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से करते हुए जांच कर करवायी की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि द्वारा भेजी शिकायत में कहा कि लोकनिर्माण विभाग ने घुनघुन पुरवा से जमुवा तक 1350 मीटर सड़क निर्माण की स्वीकृत है। घुनघुन पुरवा नाम का कोई स्थान गांव में है ही नहीं। वहीं गांव में जो सड़क बन रही उस पर पहले से ही खड़ंजा लगा हुआ है जबकि प्रस्तावित सड़क शून्य स्तर से निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। जब इस संदर्भ में निर्माण में लगे कर्मियों से पूछताछ की गयी तो वे अधूरी सड़क छोड़कर चले गए। प्रधानप्रतिनिधि ने निर्माणधीन सड़क के प्रतावित स्थल स्वीकृति व मानक की जांच कर करवायी की मांग की है। लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता अश्वनी सिन्हा ने बताया कि प्रस्तावित सड़क की पेण्टिंग हो गयी है। अन्यत्र स्थान व खड़ंजा लगे मार्ग पर सड़क बनाने के संदर्भ में उन्होंने कुछ नहीं कहा।







